Justin Trudeau Divorce : बचपन का प्यार, फिर शादी, 18 साल बाद आई ऐसी दरार और टूटा जस्टिन का पवित्र बंधन!
Justin Trudeau Divorce : जस्टिन ट्रूडो इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उनकी सरकार को बड़ा झटका लगा, जब उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह राजनीतिक उठा-पटक उनकी सत्ता का पतन का कारण बनी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जस्टिन ट्रूडो की मैरिड लाइफ भी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है, जितनी उनकी राजनीतिक ज़िंदगी?
25 दिसंबर को Justin Trudeau के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लव लाइफ और 18 साल बाद टूटे इस बंधन से रूबरू करा रहे हैं। आइए, उनकी मुलाकात, प्रेम, शादी और तलाक से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से नजर डालते हैं...

बचपन में ही समझा तलाक का मतलब!
जस्टिन ट्रूडो का जन्म 25 दिसंबर, 1971 को ओटावा में हुआ था। उनके पिता पियरे इलियट ट्रूडो (Pierre Elliott Trudeau), जो उस समय कनाडा के प्रधानमंत्री थे, और मां मार्गरेट सिंक्लेयर (Margaret Sinclair) के बीच 30 साल का उम्र का अंतर था। पियरे की उम्र 51 साल थी, जबकि मार्गरेट सिर्फ 22 साल की थीं। दोनों ने 4 मार्च, 1971 को वैंकूवर में शादी किया। शादी के ठीक 10 महीने बाद 25 दिसंबर 1971 को मार्गरेट ने क्रिसमस के दिन जस्टिन को जन्म दिया। दो साल बाद क्रिसमस पर दूसरा बेटा एलेक्जेंडर आया और उसके बाद 1975 में तीसरा बेटा मिशेल आया।
कहां और कैसे हुई थी जस्टिन ट्रूडो और Sophie Grégoire Trudeau की Love Story?
जस्टिन ट्रूडो और सोफी ग्रेगॉयर की पहली मुलाकात बचपन में हुई थी, जब सोफी जस्टिन के छोटे भाई माइकल की सहपाठी थीं। सालों बाद, 2003 में, दोनों की दोबारा मुलाकात एक चैरिटी कार्यक्रम में हुई, जहां से उनके बीच करीबियां बढ़ी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और उनके बीच का संबंध मजबूत होता गया।
किसने पहले किया प्रवोज?
जस्टिन ट्रूडो ने सोफी ग्रेगॉयर को 2004 में शादी के लिए प्रवोज किया, जिसे सोफी ने स्वीकार किया। दोनों ने 28 मई 2005 को मॉन्ट्रियल के सैंटे-मदलेन डी आउट्रमोंट चर्च में शादी किया। यह शादी समारोह पारंपरिक कैथोलिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें परिवार और मित्रों ने भाग लिया।
जस्टिन और सोफी का शादी एक प्रेम शादी था, जिसमें दोनों ने अपनी स्वेच्छा से जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया। उनकी प्रेम कहानी ने कनाडा और विश्वभर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया, विशेषकर उनकी सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के कारण।
18 साल की शादी, पल भर में खत्म!
शादी के बाद, जस्टिन और सोफी तीन बच्चों के माता-पिता बने, जिसमें जेवियर, एला-ग्रेस, और हैड्रियन है। दोनों ने सार्वजनिक जीवन में एक साथ कई कार्यक्रमों में भाग लिया और अपने परिवार के साथ समय बिताया। हालांकि, 2 अगस्त 2023 को, उन्होंने 18 साल की शादी के बाद अलग होने की ऐलान किया। उनकी प्रेम कहानी और शादी ने कनाडा की राजनीति और समाज में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला, और उनकी जीवन यात्रा आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है।
यहां उनकी प्रेम कहानी पर आधारित एक रोचक वीडियो आप यहां देख सकते हैं-
क्यों हुआ Justin Trudeau का तलाक?
जस्टिन और सोफी ने 2 अगस्त 2023 को अपने 18 वर्षीय शादी के पवित्र बंधन को खत्म कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि यह निर्णय कई 'अर्थपूर्ण और कठिन बातचीत' के बाद लिया गया है। हालांकि, उन्होंने तलाक के विशिष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन विशेषज्ञों ने कुछ कारणों को अहम वजह बताई है। आइए जानते हैं क्या है?
- सार्वजनिक जीवन का दबाव: प्रधानमंत्री के रूप में जस्टिन की जिम्मेदारियां और सोफी की सार्वजनिक भूमिका ने उनके निजी जीवन में संतुलन बनाना कठिन बना दिया।
- व्यक्तिगत प्राथमिकताएं: समय के साथ, उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताएं और जीवन के प्रति दृष्टिकोण में अंतर आ सकता है, जिससे संबंधों में दूरी बढ़ी।
इन पहलुओं के बावजूद, जस्टिन और सोफी ने अपने बच्चों की भलाई के लिए एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें- कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो को खालिस्तानी नेता ने दिया धोखा! अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान, सरकार गिरना तय












Click it and Unblock the Notifications