23 जून को भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच वर्चुअल बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली। भारत और चीन में सीमा विवाद को लेकर बढ़े तनाव के बीच रूस के विदेश मंत्री के साथ 23 जून को दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस मीटिंग में चीन और भारतीय सैनिकों की झड़प का मुद्दा उठ सकता है। रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस बैठक में कोरोना वायरस महामारी के बाद राजनीति, अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में रुझानों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

गौरतलब है कि यह बैठक उस समय होने वाली है जब भारत के लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीनी सैनिकों द्वारा हिंसक झड़प की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इस वर्चुअल बैठक में रूस और चीनी विदेश मंत्रियों के अलावा उनके भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर शामिल हो सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के दौरान एस जयशंकर चीनी विदेश मंत्री के सामने पूर्वी लद्दाख में चीन सैनिकों की आक्रमकता पर चर्चा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: चीन सीमा विवाद: दोस्ती में पड़ी दरार, PM मोदी ने जिनपिंग को नहीं किया बर्थ डे विश












Click it and Unblock the Notifications