पूरे परिवार के साथ के दाउद पहुंचा था नवाज शरीफ की नातिन की शादी में

मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई के एक वरिष्ठ पत्रकार का दावा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन की शादी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम अपने पूरे परिवार के साथ शिरकत करने आया था।

Big exposes of a journalist claims Dawood Ibrahim attended the marriage of Nawaz Sharif Grand daughter

पत्रकार का दावा है कि दाउद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के ठीक अगले दिन नवाज की नातिन के घर पहुंचा था जहां उसका भव्य स्वागत हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने नवाज शरीफ के जन्मदिन के मौके पर उनकी नतिनी मेहरुन्निसा उर्फ माहनूर सफदर को आशीर्वाद देने उनके घर भी पहुंचे थे।

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार बलजीत परमान ने दावा किया है कि 26 दिसंब को दाउध लाहौऱ शहर में ही था और वह रावलपिंडी पैललेस में भी पहुंचा था जहां मेहरुन्निसा की मेंहदी की रस्म हो रही थी।

पत्रकार ने दावा किया है कि नवाज की नातिन की शादी में भारत का भी एक बड़ा कारोबारी शामिल होने के लिए पहुंचा था जोकि मुंबई का कारोबारी है। आपको बता दें कि बलजीत परमार ने पूर्व में भी दावा किया था कि उन्होंने दाउद से दुबई में दो बार मुलाकात की बात कही थी।

ऐसे में पाकिस्तान के रुख पर भी एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ जहां नवाज शरीफ भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अंडर्वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम को अपना खास मेहमान भी मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+