Gaza War: इजराइल और हमास के बीच अगले हफ्ते हो सकता है युद्धविराम.. अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान

Joe Biden on Israel-Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है, कि गाजा में अगले सप्ताह की शुरुआत में संघर्ष विराम शुरू हो सकता है। मिस्र, कतर, अमेरिका, फ्रांस और अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने फिलिस्तीनी क्षेत्र में बिगड़ते मानवीय संकट के दौरान इजरायल और हमास के लिए मध्यस्थ के रूप में काम किया है।

इसमें गाजा पट्टी से इजराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध को खत्म करने को लेकर बातचीत की गई है।

Joe Biden on Israel-Hamas War

माना जा रहा है, कि इस बार भी अगर युद्धविराम होता है, तो इजराइली बंधकों को रिहाई के बदले हमास अपने कई कैदियों को इजराइली जेल से रिहा करवा सकता है।

न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान जब बाइडेन से पूछा गया, कि ऐसा समझौता कब शुरू हो सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया, "मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुझसे कहते हैं, कि हम करीब हैं, लेकिन, अभी तक बात बनी नहीं है।"

बाइडेन ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगले सोमवार तक हम युद्धविराम कर तक पहुंच जाएंगे।

इस हफ्ते के अंत में पेरिस में हुई बैठक में, कई दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इसमें हमास के प्रतिनिधि शामिल नहीं थे। और इस बैठक में "इस बात पर सहमति बनी... कि अस्थायी युद्धविराम के लिए बंधक समझौते की मूल रूपरेखा कैसी होगी।" व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ये बातें कहीं थी।

वहीं, मिस्र की सरकारी मीडिया के मुताबिक, पेरिस बैठक के बाद, मिस्र, कतरी और अमेरिकी "विशेषज्ञ" हाल के दिनों में दोहा में चर्चा करने के लिए फिर से जुटे थे, जिसमें इजराइल और हमास के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया था। जिसका लक्ष्य मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान से पहले युद्धविराम तक पहुंचना था।

Joe Biden on Israel-Hamas War

युद्धविराम के लिए तैयार नहीं नेतन्याहू

इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी से सैनिकों की वापसी को "भ्रमपूर्ण" बताया है और दावा किया, कि युद्धविराम पर कोई भी समझौता दक्षिणी गाजा में राफा में सिर्फ सैन्य हमले को स्थगित करेगा। आपको बता दें, कि दक्षिणी गाजा में करीब 14 लाख लोग रहते हैं और फिलहाल इस इलाके में इजराइली सैनिक, हमास के ठिकानों को नष्ट कर रहे हैं।

इजराइल के एक अधिकारी ने बिना नाम बताए सोमवार को समाचार साइट येनेट को बताया है, कि "बातचीत की दिशा सकारात्मक है।" इजरायली मीडिया ने यह भी बताया है, कि सैन्य और खुफिया कर्मियों ने एक समझौते पर अतिरिक्त बातचीत के लिए कतर की यात्रा की है।

इसके अलावा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के अनुसार, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी, जिनके देश ने हमास नेताओं की मेजबानी की और नवंबर में एक सप्ताह के युद्धविराम की मध्यस्थता में सहायता की थी, वो इस हफ्ते पेरिस का दौरा करने वाले हैं।

आधिकारिक कतर समाचार एजेंसी के अनुसार, शेख तमीम ने गाजा में "तत्काल और स्थायी युद्धविराम समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से" प्रयासों पर चर्चा करने के लिए दोहा में हमास नेता इस्माइल हानियेह से मुलाकात की है।

इस बीच, हमास नियंत्रित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है, कि इजराइली हमलों में करीब 29 हजार से ज्यादा लोग मारे गये हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हुए हमले के बाद जिन 250 लोगों को हमास ने बंधक बनाया था, उनमें से 130 बंधक अभी भी हमास के कब्जे में हैं, जबकि 31 बंधकों की इजराइल के मुताबिक मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+