गाजा में ईद पर भूख भारी.. US राष्ट्रपति ने इजराइली प्रधानमंत्री को लगाई फटकार, बोले- बहुत बड़ी गलती कर रहे...

Joe Biden on Netanyahu: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में युद्ध से निपटने के लिए प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के तरीके को एक गलती करार दिया है और उन्होंने इजराइली सरकार से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने देने का आह्नान किया है। जिससे इजराइल पर गाजा युद्ध को रोकने का दबाव काफी बढ़ गया है।

इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से गाजा पट्टी के हालात काफी ज्यादा बिगड़ गये हैं और युद्ध लंबा खिंचने के कारण हालात बदतर हो गए हैं, जिसकी वजह से अमेरिका और इजराइल, जो एक दूसरे के सबसे करीबी समर्थक हैं, उनके बीच में दूरी आ गई है।

biden on israel hamas war

अमेरिका ने लगाई इजराइल को फटकार

7 अक्टूबर को आतंकवादी समूह ने दक्षिणी इजराइल पर घातक हमला किया था, जिसके बाद बाइडेन प्रशासन ने इजराइल की काफी मदद की और उन्होंने गाजा पट्टी पर इजराइली हमले को 'आत्मरक्षा का अधिकार' करार दिया था। लेकिन, पिछले 6 महीने में इजराइली हमले ने गाजा पट्टी को बर्बाद कर दिया है।

जिससे हाल के हफ्तों में नेतन्याहू के साथ बाइडेन प्रशासन का धैर्य कम होता दिख रहा है और बाइडेन प्रशासन ने इजरायल के साथ और ज्यादा सख्त रुख अपनाया है। देशों का दशकों पुराना गठबंधन और युद्ध पर इज़राइल का अंतर्राष्ट्रीय अलगाव भी गहराया है। कई सहयोगी देशों ने अब खुलकर इजराइल का विरोध करना शुरू कर दिया है।

बाइडेन प्रशासन का एक इंटरव्यू, जिसे पिछले हफ्ते रिकॉर्ड किया गया था और जिसे मंगलवार को प्रसारित किया गया है, उसमें बाइडेन ने जो टिप्पणियां की हैं, वो इजराइल और अमेरिका के संबंधों में आ रही दूरी को उजागर करती है। इस इंटरव्यू में जो बाइडेन ने इजराइल के प्रधानमंत्री को चेतावनी दी है और कहा है, कि इजराइली हमला, गाजा में अकाल के लिए जिम्मेदार है।

बाइडेन ने इंटरव्यू में कहा, कि "वह जो कर रहे हैं, वह एक गलती है। मैं उनके नजरिए से सहमत नहीं हूं।"

बाइडेन ने मदद पहुंचाने वाले ग्रुप वर्ल्ड किचन सेंटर के काफिले पर हमले के दो दिन बाद 3 अप्रैल को आयोजित एक साक्षात्कार में स्पेनिश भाषा के प्रसारक यूनीविज़न को बताया, कि इजराइली प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं, वो सही नहीं है। उनसे पूछा गया था, कि "क्या नेतन्याहू राष्ट्रीय हित के ऊपर अपने राजनीतिक अस्तित्व को प्राथमिकता दे रहे हैं?"

बाइडेन ने कहा, कि इजराइल को संघर्ष विराम पर सहमत होना चाहिए, संकट से जूझ रहे गाजा को अगले छह से आठ सप्ताह के लिए सहायता मिलनी चाहिए और क्षेत्र के अन्य देशों को सहायता वितरित करने में मदद करने की अनुमति देनी चाहिए।

इसके अलावा, युद्ध को लेकर कई तरह की और असहमतियों ने दोनों देशों के रिश्ते को हिलाकर रख दिया है, जिसमें दक्षिणी गाजा शहर राफा में इजरायल के हमले की योजना भी शामिल है। इजराइल का कहना है, कि राफा हमास का आखिरी प्रमुख गढ़ है, लेकिन गाजा के करीब 20 लाख से ज्यादा विस्थापित लोग राफा में ही शरण लिए हुए हैं और एक्सपर्ट्स का मानना है, कि राफा में इजराइली ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने से भारी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है।

पिछले हफ्ते इजरायली हमले में फूड चैरिटी वर्ल्ड सेंट्रल किचन के लिए काम करने वाले सात सहायता कर्मियों की मौत के बाद से बाइडेन काफी नाराज हैं, क्योंकि मरने वाले ज्यादातर विदेशी कार्यकर्ता था। उनकी ये टिप्पणियां उस घटना के दो दिन बाद आई हैं, जिसे इजराइल ने अनजाने में घटी एक घटना बताया है।

biden on israel hamas war

गाजा में ईद पर भूख भारी

गाजा में भूख ईद-उल-फितर उत्सव पर भूख भारी है और खुशी के त्योहार पर भी बारूद बरस रहे हैं। रमजान का महीना तो बम धमाकों में गुजरा है, लेकिन ईद भी सुकून नहीं ला पाई है। गाजा में भारी संख्या में बच्चे भूख से मर रहे हैं।

युद्ध के शुरुआती दिनों में ही इजराइल ने गाजा में पहुंचने वाली मदद को रोक दिया था, हालांकि अमेरिकी दबाव में धीरे-धीरे ट्रकों को क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति बढ़ा दी गई, लेकिन सहायता समूहों ने शिकायत की है, कि सामानों की आपूर्ति हताश लोगों तक जल्दी नहीं पहुंच पा रही है और इसके लिए उन्होंने इजरायली प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया है।

जबकि, इजराइल का कहना है, कि उसने युद्ध के दौरान सहायता में लगातार वृद्धि की है, ट्रकों के प्रवेश के लिए और विशेष रूप से उत्तरी गाजा जैसे कठिन प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए ज्यादा एंट्री प्वाइंट खोले हैं, जो युद्ध में इजराइल का प्रारंभिक लक्ष्य था। इजराइल, गाजा के अंदर आने के बाद सहायता देने में बहुत धीमी गति से काम करने के लिए सहायता समूहों को दोषी ठहराता है। लेकिन, सहायता समूहों का कहना है, कि बमबारी के बीच मदद पहुंचाना आसान नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+