जो बाइडेन नहीं बन पाएंगे दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति? सर्वे में खुलासा- ट्रम्प की तरह हार सकते हैं अगला चुनाव
पब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव लड़ने की घोषणा पहली ही कर दी है। उनकी पार्टी के कम से कम 17 नेता उन्हें चैलेंज करने के लिए तैयार हैं। वहीं, उनके खिलाफ कई आरोप भी हैं, जो चुनाव में अड़चने पैदा कर सकते हैं

जो बाइडेन ने साफ कर दिया है कि वो 2024 में होने वाले US प्रेसिडेंट इलेक्शन में उतरने का मन बना रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन 25 अप्रैल को चुनाव लड़ने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। हालांकि कुछ सर्वे बता रहे हैं कि वे शायद ही दोबारा राष्ट्रपति बन पाएंगे।
एक नया सर्वेक्षण एक बार फिर दिखाता है कि कई डेमोक्रेट किसी और को पसंद करेंगे। द एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च पोल के अनुसार इस बार कई डेमोक्रेस की पसंद जो बाइडेन नहीं हैं। पोल के मुताबिक आधे से भी कम डेमोक्रेट यानी कि 47 फीसदी सोचते हैं कि बाइडेन को 2024 में चुनाव लड़ना चाहिए।
इस पोल के मुताबिक कुलमिलाकर सिर्फ 26 फीसदी अमेरिकी चाहते हैं कि वे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ें। हालांकि इस सर्वे में एक अच्छी बात ये है कि 78 फीसदी डेमोक्रेट्स को बाइडेन का काम पसंद आया है और 81 फीसदी डेमोक्रेट्स का मानना है कि अगर वे फिर से उम्मीदवार बनते हैं तो वे उन्हें वोट दे सकते हैं।
इस 81 फीसदी में से 41 फीसदी डेमोक्रेट्स ने कहा कि वे निश्चित रूप से जो बाइडेन का समर्थन करेंगे, वहीं 40 फीसदी ने कहा कि वे इस बारे में श्योर नहीं हैं। गौरतलब है कि जो बाइडेन ने महीनों पहले कह चुके हैं कि वे फिर से राष्ट्रपति पद के लिए तैयारियां कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्होंने इस संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
ऐसा माना जा रहा है कि बाइडेन की पार्टी डेमोक्रेटिक में उन्हें चैलेंज करने वाला अब तक कोई बड़ा नेता नहीं आया है।वह इसलिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने 2019 में 25 अप्रैल के ही दिन ही 2020 का चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
इसलिए माना जा रहा है कि वो 25 अप्रैल को ही 2024 इलेक्शन लड़ने की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, घोषणा की तारीख आगे बढ़ सकती है इसकी भी उम्मीद की जा रही है। 80 साल के बाइडेन पहले से ही अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।
यदि वे फिर से चुनाव जीतते हैं तो दूसरा कार्यकाल समाप्त होने तक उनकी उम्र 86 साल हो जाएगी।
पोल उत्तरदाताओं के साक्षात्कार से पता चलता है कि बाइडेन के समर्थन में अंतर उनकी उम्र की वजह से है। डेमोक्रेट्स की एक युवा पीढ़ी नहीं चाहती कि फिर से बाइडेन इस पद के लिए दौड़ में आएं।
हालांकि बाइडेन अपनी उम्र को लेकर चिंताओं को खारिज करते आए हैं। डेमोक्रटिक पार्टी में अब तक 2 उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए तैयार हुए हैं। लेखिका मैरिएन विलियमसन और रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का दावा किया है।
रिपलब्किन पार्टी में डोनाल्ड ट्रम्प के अलावा भारतवंशी निक्की हेली और विवेक रामास्वामी, रॉन डिसेन्टिस, माइक पेंस, आसा हचिंसन, टिम स्कॉट, लिज चेनी सहित कम से कम 17 ऐसे दावेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications