छा गया बाइडेन का राजकुमार स्टाइल, ISIS-K सरगना से कहा, हम तुम्हें मारेंगे, जरूर मारेंगे, वक्त भी हमारा होगा...

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए अभिनेता राजकुमार से प्रभावित, काबुल के गुनहगारों को दी उन्हीं के अंदाज में चेतावनी।

वॉशिंगटन, अगस्त 28: काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाले आईएसआईएस-खुरासान के साजिशकर्ता आतंकी को अमेरिका ने मार गिराने का दावा किया है। लेकिन, इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता रहे राजकपूर से तुलना होने लगी है। सोशल मीडिया पर जो बाइडेन का वो बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिल्कुल राजकुमार की तरफ आतंकियों को धमकी देते हुए दिख रहे हैं।

बाइडेन का बदले वाला डायलॉग

बाइडेन का बदले वाला डायलॉग

दरअसल, काबुल एयरपोर्ट पर आईएसआईएस-खुरासान के आतंकियों ने काफी खतरनाक आत्मघाती हमला करते हुए 200 से ज्यादा लोगों को मार दिया। जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हो गई। इस आत्मघाती हमले के बाद अमेरिका की चारों तरफ आलोचना होने लगी और कहा जाने लगा कि अपने सैनिकों की मौत के बाद भी अमेरिका चुप है। लोग कहने लगे कि एक वक्त था, जब दुनिया के किसी कोने में अगर किसी अमेरिकी की मौत हो जाती थी तो अमेरिका उस देश का जीना मुहाल कर देता था, लेकिन अब वो स्थिति आ गई है कि आतंकी कहकर अमेरिकन सैनिकों को मार रहे हैं और अमेरिका का बाइडेन प्रशासन मुंह बंदकर देखता रहता है। तमाम आलोचनाओं के बाद जो बाइडेन का एक गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो आतंकियों से बदला लेने की बात कर रहे हैं।

बाइडेन का राजकुमार स्टाइल

बाइडेन का राजकुमार स्टाइल

छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है और उन्होंने लिखा है, 'बिडेन' पर 'राजकुमार' की कॉपी करने का आरोप'। इस वीडियो क्लिप में जो बाइडेन का वो भाषण है, जिसमें वो आतंकियों को धमका रहे हैं। वीडियो में जो बाइडेन आतंकियों से कहते दिख रहे हैं कि 'हम तुम्हें मारेंगे, जगह भी हम तय करेंगे और समय भी हम तय करेंगे'। जो बाइडेन के इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी और लोगों को राजकुमार के वो प्रसिद्ध डॉयलॉग याद आने लगे, जो सौदागर फिल्म के दौरान उन्होंने दिलीप कुमार से कहा था। राजकुमार ने फिल्म में कहा था 'हम तुम्हें मारेंगे, और जरूर मारेंगे, लेकिन वो बंदूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा।'

सोशल मीडिया पर छाए बाइडेन

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जो बाइडेन का वीडियो क्लिप शेयर किया है और कहा है कि ऐसा लग रहा है कि जो बाइडेन मशहूर अभिनेता राजकुमार से इंस्पायर्ड हो गये हैं। जो बाइडेन आतंकियों के खिलाफ बयान देते वक्त काफी गुस्से में लग रहे थे और राजकुमार भी फिल्म में काफी गुस्से में लग रहे होते हैं। आपको बता दें कि, काबुल एयरपोर्ट पर आईएसआईएस (के) द्वारा किए गए आतंकी हमले का अमेरिका ने 48 घंटे के भीतर बदला ले लिया है। अमेरिका ने शनिवार को इस्लामिक स्टेट (ISIS) पर जवाबी कार्रवाई की है। इस्लामिक स्टेट किए गए घातक आत्मघाती बम विस्फोट के 48 घंटे से भी कम समय में जवाबी हवाई हमले में अफगानिस्तान में ISIS-K के एक सदस्य पर अमेरिका ने बमबारी की है।

ड्रोन हमले में आतंकी ढेर

ड्रोन हमले में आतंकी ढेर

यूएस सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता ने कहा कि मानव रहित हवाई हमला हमने अफगानिस्तान के नंगहर प्रांत में किया है। जो इस्लामिक स्टेट का गढ़ माना जाता है। शुरुआती संकेत है कि हमने टारगेट हिट कर लिया है और साजिशकर्ता को मार दिया गया है, जबकि कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। एएफपी समाचार एजेंसी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 'योजनाकार' के खिलाफ ड्रोन हमला किया है। अमेरिका ने सभी नागरिकों को जल्द से जल्द काबुल एयरपोर्ट के गेट और फाटकों से हटने के लिए कहा है।

चुन-चुनकर मारेंगे

चुन-चुनकर मारेंगे

आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि हम इस हमले को भूलेंगे नहीं, खोजकर उन आतंकवादियों को मारेंगे। उन लोगों ने जो किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर देंगे। अमेरिका द्वारा शनिवार (28 अगस्त) को अफगानिस्तान में ISIS के गढ़ पर किए गए एयरस्ट्राइक के साथ अमेरिका ने अपने बदले की शुरुआत कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+