अमेरिका आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए जो बाइडेन ने सख्त किए नियम

वॉशिंगटन, 03 दिसंबर। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन दुनियाभर में नई चुनौती बनकर सामने आया है। लगातार जिस तरह से कोरोना के इस नए वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं उसने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। तमाम सरकारें इस वैरिएंट की रोकधाम को लेकर अलग-अलग कदम उठा रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ओमिक्रॉन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। बाइडेन ने कहा कि जो विदेशी यात्री अमेरिका आ रहे हैं उन्हें कोरोना का टेस्ट यात्रा के दिन कराना अनिवार्य होगा, फिर चाहे वह किसी भी देश के हों, उन्हें दोनों वैक्सीन की डोज लग चुकी हो।

biden

Recommended Video

    Omicron In US: America में अब तक 8 मामलों की हुई पुष्टि, न्यूयॉर्क में मचा हड़कंप | वनइंडिया हिंदी

    ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नियमों को सख्त करते हुए उनके लिए कोरोना की जांच को अनिवार्य कर दिया है। यह जांच उन्हें भी करानी होगी जिन्होंने कोरोना वैक्ंसीन की दोनों डोज ले ली हो। अमेरिका की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एक दिन पहले कोरोना की जांच करानी होगी। इस नियम को अगले हफ्ते से लागू करने की बात कही गई है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले नियम यह था कि अमेरिका आने से तीन दिन पहले की जांच रिपोर्ट को दिखाना अनिवार्य था।

    गौर करने वाली बात है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक व्यक्ति कोरोना के ओमिक्रॉन वायरस से संक्रमित पाया गया है। अमेरिका के शीर्ष संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउच ने बताया कि अमेरिका ओमिक्रॉन का यह पहला मामला है। अहम बात यह है कि जिस व्यक्ति में ओमिक्रॉन पाया गया है उसे कोरोना की वैक्सीन लगी थी, लेकिन उसे बूस्टर नहीं लगी थी। गौरतलब है कि ओमिक्रॉन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका मे 24 नवंबर को सामने आया था। जिसके बाद कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+