आम लड़के से शादी करने जा रहीं राजकुमारी माको, प्यार के खातिर ठुकराया 9 करोड़ का हर्जाना
टोक्यो, 03, सितंबर: जब मोहब्बत होती है तो रंग-रूप, ऊंच-नीच, जात-पात कुछ समझ नहीं आता। ऐसा ही कुछ हुआ था जापान के मौजूदा राजा नारूहितो के भाई राजकुमार आकिशिनो की बेटी माको के साथ। हालांकि उनको अपना प्यार पाने के लिए कई साल लग गए और यह इतना आसान नहीं था, लेकिन राजकुमारी माको ने हार नहीं मानी और एक आम आदमी को अपना जीवन साथी बनाने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया। साफ कहे तो उन्होंने अपने प्यार की खातिर अपना राजघराना भी कुर्बान कर दिया और अब उस आम लड़के से शादी करने की तैयारी कर रही हैं।

प्रेमी केई कोमुरो से शादी करने की तैयारी
वैसे तो किसी प्रिसेंस के लिए दुनिया की कोई चीज की चाहत पूरी होने में सिर्फ कुछ मिनट लगते होंगे, लेकिन जापान के क्राउन प्रिंसेस को अपना प्यार पाने के लिए काफी लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी है। अपने कॉलेज के लवर के साथ जीवन बिताने की कसम खाने वाली राजकुमारी को इसके लिए काफी सालों तक इंतजार करना पड़ा है। यहां तक की घर परिवार से लंबी लड़ाई भी लड़ी और आखिरकार अपने फैसले पर अटक रहने वाली राजकुमारी माको अपने प्रेमी केई कोमुरो से शादी करने जा रही हैं।

करीब 9.10 करोड़ रुपए भी ठुकराए
अब राजकुमारी माको शादी के बंधन में बंधने के बाद अमेरिका में बसने की भी तैयारी करने जा रही है। यहां तक की यह कपल शाही समाराहों के बिना शादी करने वाला है। साथ ही वो पेआउट भी नहीं लेगा। माको को शाही परिवार की तरफ से करीब 9.10 करोड़ रुपए (13.70 करोड़ येन) का हर्जाना मिलना था, जिसको भी उन्होंने ठुकरा दिया है। दरअसल, यह रकम उस कंडीशन में मिलती है, जब शाही परिवार की महिला किसी बाहरी से शादी करती हैं तो उसे एक निश्चित रकम दी जाती है।

क्लासमेट के प्यार में पागल हुईं राजकुमारी माको
राजकुमारी माको राजवंश से बाहर एक आम नागरिक से शादी से करने के लिए अपनी 7 बार अपनी शादी तोड़ चुकी हैं, जिसके बाद परिवार ने उनको इस शादी की मंजूरी दी थी। बता दें कि माको ने साल 2017 में ये घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया था कि वह अपने क्लासमेट से प्यार करती हैं और उसी से शादी करना चाहती हैं। माको ने बताया था कि वो केई कोमुरो से प्यार करती हैं। दोनों की नजदीकियां ब्रिटेन में पढ़ाई के बढ़ी थी। शुरुआत में परिवार ने इस शादी के फैसले का बहुत विरोध किया, क्योंकि जापान के राजघराने के किसी सदस्य को आम आदमी से शादी की मंजूरी नहीं है।

शादी के बाद अपना खिताब खो देगी माको
वहीं अब इस शादी के बाद जापान के शाही उत्तराधिकार के नियमों का मतलब है कि 29 वर्षीय माको एक आम आदमी से शादी के बाद अपना खिताब खो देगी। माको 14 वर्षीय राजकुमार हिसाहितो की बहन हैं, जो वर्तमान में अपने पिता के अलावा सिंहासन के लिए एकमात्र काबिल पुरुष उत्तराधिकारी हैं, क्योंकि जापान का गुलदाउदी सिंहासन केवल परिवार के पुरुष सदस्यों को ही पारित कर सकता है और इसमें आम लोगों से शादी करने वाली महिला राजघरानों के बच्चे शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना को रोकने में रहे नाकाम, नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री पद छोड़ेंगे जापान के पीएम योशिहिदे सुगा












Click it and Unblock the Notifications