जापान की राजधानी में एयरपोर्ट पर दो विमानों की भीषण टक्कर, आग का गोला बना विमान, बाल-बाल बचे 379 लोग

Japan Airlines plane Crash in Tokyo Airport: जापान में दो विमानों की एयरपोर्ट पर जबरदस्त टक्कर हो गई है, जिसके बाद एक फ्लाइट को आग की लपटों में धू-धूकर जलता हुए देखा गया है।

जापान के नेशनल ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार मंगलवार को टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस के एक विमान को आग की लपटों में देखा गया।

Japan Airlines plane Crash in Tokyo Airport

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक संभवतः रनवे पर खड़े कोस्टगार्ड के विमान से हुई टक्कर की वजह से ये हादसा हुआ है। कोस्ट गार्ड के प्लेन में 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। आग लगने के बाद इनमें से 1 व्यक्ति घायल हालत में विमान से निकलने में कामयाब रहा। हालांकि, बाकी 5 क्रू मेंबर्स को ढूंढ़ लिया गया है मगर उनकी स्थिति के बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। फ़ुटेज में यात्री जेट को हिलते हुए और फिर एक बड़े आग के गोले में बदलते हुए देखा जा रहा है। आग लगने के बाद विमान को खड़ा हुआ देखा जा रहा है, जबकि विमान की आपातकालीन स्लाइड खुली होती हैं, जिससे लोगों बाहर भागते देखा गया है।

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोस्टगार्ड का विमान सोमवार को आए भूकंप के बाद प्रभावित इलाके की सहायता के लिए आपूर्ति लेकर निगाटा प्रान्त में एक बेस के लिए उड़ान भरने के मिशन पर था।

जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता के मुताबिक होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुए विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से निकाला जा चुका है। विमान में मौजूद कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+