12 दिन की स्पेस यात्रा के बाद सकुशल धरती पर लौटा जापानी अरबपति, अब 2023 में चांद पर जाने की तैयारी
टोक्यो, 20 दिसंबर। जापान के दिग्गज बिजनेसमैन और अरबपति युसाकु मेजावा अपनी 12 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद सोमवार को धरती पर सकुशल लौट आए। अब युसाकू साल 2023 में चंद्रमा की यात्रा की तैयारी करेंगे। बीते दिनों स्पेस स्टेशन में रहते हुए युसाकू ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की एक शानदार तस्वीर ली थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। पृथ्वी पर वापस लौटने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को सबसे अद्भुत बताया है।

स्पेस में बिताए 12 दिन
गौरतलब है कि अंतरिक्ष पर्यटन (स्पेस टूरिज्म) को लेकर बड़े-बड़े कारोबारी इस क्षेत्र में काफी पैसा लगा रहे हैं। इस साल पहली बार अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और वर्जिन के मालिक रिचर्ड ब्रैंसन पहली बार अन्य सदस्यों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा कर धरती पर लौटे थे। अब पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई बिजनेस मैन (युसाकु मेजावा) 12 दिनों तक लगातार स्पेस में रहकर आया है।

2023 में अब यहां जाने की तैयारी
बता दें कि युसाकु मेजावा के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के बाद कजाकिस्तान में उतरे। युसाकू की यह यात्रा उस अभ्यास का हिस्सा थी, जिसके तहत साल 2023 में वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के स्पेसएक्स के साथ चंद्रमा के चारों तरफ एक यात्रा पर जाएंगे। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने 8 दिसंबर को अपने सहायक के साथ सोयुज अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष स्टेशन के लिए युसाकु मेजावा के स्पेस रॉकेट को लॉन्च किया था।

दो लोगों के साथ गए थे मेजावा
योजो हिरानो और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर मिसुरकिन दोनों कजाकिस्तान में उतरे। बता दें कि ये दोनों 46 साल के फैशन मैग्नेट और आर्ट कलेक्टर युसाकु मेजावा के असिस्टेंट हैं। स्पेस को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित मेजावा ने अंतरिक्ष यान में यात्रा की इसके साथ ही वह एक दशक से अधिक समय में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले अंतरिक्ष पर्यटक बन गए हैं। अब आईएसएस का दौरा करने वाले पहले जापानी पर्यटक मेजावा, स्पेसएक्स मून ट्रिप पर पहले निजी यात्री बनने के लिए भी तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं मेजावा
बता दें कि आने वाले समय में जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन जैसी और कई स्पेस एजेंसियों ने अमीर ग्राहकों के लिए अंतरिक्ष यात्रा के एक नए युग की शुरुआत की है। जापान में सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय मेजावा ने अपनी वापसी से पहले शून्य गुरुत्वाकर्षण में नाश्ता करते हुए उनका एक वीडियो ट्वीट किया था। अपने 12 दिनों की यात्रा के दौरान मेजावा ने सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के संस्थापक और सीईओ मासायोशी सोन को कॉल किया था।

स्पेस से मेजावा ने इन्हें किया था कॉल
मासायोशी सोन ने कहा था, 'युसाकु मेजावा ने मेरे मोबाइल पर कॉल किया लेकिन वह कट गया !! मैंने उसे वापस कॉल करने की कोशिश की लेकिन वह आउट ऑफ रीच थे।' एक अपडेट में उन्होंने कहा, 'युसाकु मेजावा की कॉल मेरे मोबाइल से जुड़ी हुई है, यह बहुत अच्छा है कि वह अच्छा कर रहे हैं !!' बता दें कि मेजावा ने साल 2019 में अपने ऑनलाइन फैशन व्यवसाय जोजो को सॉफ्टबैंक को बेच दिया था। युसाकु मेजावा जापान की सबसे तेजतर्रार शख्सीयतों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: रूस ने मिसाइल हथियार से मार गिराया सैटेलाइट, खतरे में पड़ गई स्पेस स्टेशन पर मौजूद क्रू की जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications