ताइवान में भूकंप के खतरनाक झटकों के बाद जापान में आई सुनामी, भारी तबाही की खबर, दर्जनों बिल्डिंग्स गिरे
Japan Tsunami Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप के भीषण झटकों के बाद भारी तबाही मचने की रिपोर्ट आ रही है और कई इलाकों में लैंडस्लाइड और घरों के टूटने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ जापान में सुनामी की पहली लहर आ गई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने AP के हवाले से बताया है, कि जापान ने बुधवार को रिपोर्ट दी है, कि ताइवान में 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आने के बाद उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर सुनामी की पहली लहर आई है। ताइवान के हुलिएन में तेज भूकंप के बाद कई झटके आने से इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हल्की आबादी वाले हुआलिएन में एक पांच मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इसकी पहली मंजिल ढह गई और बाकी 45 डिग्री के कोण पर झुक गई है। राजधानी ताइपे में, पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों से टाइलें गिर गईं हैं, जबकि ग्लोबल टाइम्स ने हुलिएन में लैंडस्लाइड की जानकारी दी है।
Recommended Video
जापान में सुनामी की पहली लहर
आपको बता दें, कि ताइवान की आबादी करीब 2 करोड़ 30 लाख है और पूरे द्वीप पर फिलहाल ट्रेन सेवा सस्पेंड कर दी गई है। राजधानी ताइपे में में भी मेट्रो सेवा फिलहाल सस्पेंड कर दी गई है। हालांकि, राजधानी में हालात जल्द ही सामान्य हो गए हैं बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है, कि भूकंप आने के करीब 15 मिनट बाद योनागुनी द्वीप के तट पर 30 सेंटीमीटर (लगभग 1 फीट) की सुनामी लहर का पता चला। जेएएमए ने कहा, कि लहरें मियाको और येयामा द्वीपों के तटों से भी टकरा सकती हैं।
जापान के आत्मरक्षा बल ने ओकिनावा क्षेत्र के आसपास सुनामी प्रभाव के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए विमान भेजे और कहा है, कि आवश्यक पड़ने पर फौरन निकासी अभियान चलाया जाएगा।
ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई है, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 7.4 बताया है। भूकंप के झटके सुबह 7:58 बजे हुलिएन से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में आया और लगभग 35 किलोमीटर (21 मील) गहराई पर इसका केन्द्र था।
ताइवान के भूकंप निगरानी ब्यूरो के प्रमुख वू चिएन-फू ने कहा है, कि चीन के तट से दूर ताइवान-नियंत्रित द्वीप किनमेन तक प्रभाव का पता चला है। शुरुआती भूकंप के एक घंटे बाद ताइपे में कई झटके महसूस किए गए।
यूएसजीएस ने कहा है, कि बाद के भूकंपों में से एक की तीव्रता 6.5 थी और उसका केन्द्र 11.8 किलोमीटर (7 मील) गहरा था।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है, कि हवाई या अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र गुआम में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। ऐसा माना जा रहा है, कि यह भूकंप ताइवान में सबसे बड़ा भूकंप है, हालांकि 1999 में आए भूकंप से काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। ताइवान प्रशांत महासागर ''रिंग ऑफ फायर'' के किनारे स्थित है, जो प्रशांत महासागर को घेरने वाली भूकंपीय दोषों की रेखा है, जहां दुनिया के अधिकांश भूकंप आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications