जापान में प्रकृति ने मचाई तबाही, भयानक भूस्खलन में बह गये दर्जनों मकान, देखिए महाखौफनाक वीडियो
शिज़ुओका प्रांत के अधिकारियों के मुताबिक अतामी शहर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे भयानक भू-स्खलन हुआ है और इस इलाके में हॉट स्पा रिसॉट्स हैं।
टोक्यो, जुलाई 03: जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद शनिवार को करीब 20 लोग लापता हैं और कम से कम 10 घर बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। मध्य और पूर्वी जापान में प्रशांत तट के पास पिछले कुछ दिनों से बारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भूस्खलन हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी टोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में मिट्टी घंसने से कम से कम 20 लोग लापता हैं, जिनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है।

भयानक भूस्खलन से सनसनी
शिज़ुओका प्रांत के अधिकारियों के मुताबिक अतामी शहर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे भयानक भू-स्खलन हुआ है और इस इलाके में हॉट स्पा रिसॉट्स हैं। वहीं, हादसे के बाद फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक लापता लोगों को खोजने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपदा मंत्री यासुफुमी तानाहाशी के साथ भूस्खलन और बारिश को लेकर बातचीत की है और पीड़ितों तक फौरन मदद पहुंचाने को कहा है। जापान में पिछले हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई और इलाकों में भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
Recommended Video

कई नदियों की स्थिति विकराल
जापानी मीडिया के मुताबिक टोक्यो के दक्षिण में हिरात्सुका, कानागावा प्रान्त में की नदियों में बारिश के बाद जलस्तर काफी बढ़ गया है और नदियां खतरे के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने नदियों वाले इलाके में रहने वाले लोगों को फौरन अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। वहीं जापान सरकार ने देश में पहली बार संशोधित बुनियादी काउंटर आपदा कानून के तहत मेक्सिमम आपदा अलर्ट जारी कर दिया है। मूसलाधार बारिश ने जापान के कई इलाकों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को भी बाधित कर दिया है। ऑपरेटर सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी के मुताबिक, टोक्यो और शिन-ओसाका के बीच के खंडों में शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
मेक्सिमम सावधानी बरतने की अपील
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के लोगों से मेक्सिमम सावधानी बरतने के लिए कहा है। अलर्ट में बाढ़, भूस्खलन का खतरा जताते हुए उफनती नदियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। मौसम एजेंसी ने कहा कि पिछले 72 घंटे में शनिवार सुबह 11 बजे तक, हाकोन, कानागावा प्रान्त में 790 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, वहीं शिज़ुओका प्रान्त के गोटेम्बा में 550 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है, वहां का पूरा इलाका कीचड़ और मलबों से भर गया है और हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications