पीएम मोदी ने राजकीय अंतिम संस्कार में 'दोस्त' आबे को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुककर शिंजो आबे की वेदी पर सफेद फूलों का एक छोटा गुलदस्ता रखा। पीएम मोदी ने कहा आज भारत जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को याद कर रहा है।
टोक्यो, 27 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को टोक्यो में उनके राजकीय अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने के लिए कई वैश्विक नेताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने पूर्व नेता और अपने मित्र को पुष्पांजलि अर्पित की। जापान ने राजकीय अंतिम संस्कार में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को फूल, प्रार्थना और 19 तोपों की सलामी से सम्मानित किया। इस दौरान दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

पीएम मोदी ने आबे को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुककर शिंजो आबे की वेदी पर सफेद फूलों का एक छोटा गुलदस्ता रखा। पीएम मोदी ने कहा आज भारत जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को याद कर रहा है।

आबे का राजकीय अंतिम संस्कार
शिंजो आबे का अंतिम संस्कार 2 विश्व युद्ध के बाद से किसी पूर्व प्रधान मंत्री के लिए दूसरा राजकीय अंतिम संस्कार है।पहला शिगेरू योशिदा के लिए 1967 में आयोजित किया गया था। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2020 में पद छोड़ दिया। वह 2006-07 और फिर 2012-20 तक दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे।

शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में खर्च
जापान ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की तैयारी करते हुए राजधानी शहर टोक्यो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वहीं, जापान के क्योडो समाचार ने बताया कि मंगलवार को राज्य द्वारा वित्त पोषित इस कार्यक्रम को बढ़ती आलोचना का सामना करना पड़ा। खबर के मुताबिक, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में 11 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक खर्च होने की बात कही गई थी जिसमें एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा लागतों पर खर्च किया गया।

पीएम ने फुमियो किशिदा से मुलाकात की
बता दें कि, पीएम मोदी ने टोक्यो में जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की और उन्हें अपनी व्यक्तिगत क्षति से अवगत कराया क्योंकि शिंजो आबे उनके प्रिय मित्र थे। 'आज हम इस दुख की घड़ी में मिल रहे हैं।' पीएम मोदी ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान कहा 'पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को और जापान को याद कर रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications