जमाल खशोगी मर्डर केस: जो बाइडेन करेंगे सऊदी किंग सलमान से बात, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पर आरोप

पत्रकार जमाल खशोगी मर्डर मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुलजीज अल साउद से टेलीफोन पर बात कर सकते हैं।

वाशिंगटन: पत्रकार जमाल खशोगी मर्डर केस में अब अमेरिका और सऊदी अरब के बीच का संबंध खराब होने की दहलीज पर पहुंचने वाला है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेसियों ने रिपोर्ट में कहा है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में सीधे सीधे सऊदी अरब क्राउन प्रिंस ने कराई थी और अमेरिका इस मामले में सऊदी अरब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का मन बना रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका और सऊदी अरब के बीच पत्रकार खशोगी मर्डर केस को लेकर भारी बवाल मचना तय है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्रकार खशोगी की हत्या सऊदी क्राउम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के कहने पर तुर्की में कराई गई थी और अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सऊदी किंग से बात करने वाले हैं।

JAMAL

सऊदी किंग से बात करेंगे जो बाइडेन

माना जा रहा है कि खुफिया रिपोर्ट में क्राउन प्रिंस पर आरोप लगने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुलजीज अल साउद से टेलीफोन पर बात कर सकते हैं। न्यूज वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते अमेरिकी खुफिया एजेंसी विस्फोटक रिपोर्ट का खुलासा कर सकती है और रिपोर्ट आने के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पत्रकार जमाल खशोगी के मर्डर केस को लेकर अगर जो बाइडेन सऊदी किंग को फोन करते हैं तो दोनों नेताओं के बीच ये पहली बातचीत होगी लेकिन चूंकी सऊदी किंग के बेटे पर ही हत्या कराने का आरोप है लिहाजा दोनों नेताओं के बीच तीखी बातचीत होने की भी संभावना बन रही है।

SALMAN

कौन थे पत्रकार जमाल खशोगी

पत्रकार जमाल खशोगी अमेरिकन न्यूज पेपर वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार थे जो अकसर सऊदी अरब सरकारी की नीतियों के खिलाफ कॉलम लिखा करते थे। आरोप है कि साल 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की तुर्की के इंस्ताबुल में सऊदी प्रिंस सलमान के कहने पर हत्या कर दी गई थी। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या उस वक्त की गई थी जब तुर्की में वो एक अपार्टमेंट में शादी से जुड़ी कुछ कागजात लेने गये थे। अमेरिकन मीडिया के मुताबिक अमेरिकन खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में सऊदी क्राउन प्रिंस को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है हालांकि सऊदी क्राउन प्रिंस ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया है।

JALAM

सऊदी को लेकर अमेरिका सख्त

पहले रिपोर्ट आई थी कि सऊदी अरब ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करने के लिए अधिकृत किया था मगर अमेरिका ने मना कर दिया। अमेरिका ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन सऊदी के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान से नहीं बल्कि उनके पिता और सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुलजीज अल साउद से ही बात करेंगे जबकि अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ही सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान से बात करेंगे।

सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुलजीज अल साउद

ट्रंप कार्यकाल में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी राजाओं के नजदीकी माने जाते रहे हैं। दिसंबर 2019 में अमेरिकी संसद ने खाशोगी हत्याकांड की रिपोर्ट तैयार करने के लिए डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलीजेंस यानि DNI को एक महीने का वक्त दिया था। माना जा रहा है कि रिपोर्ट ट्रंप प्रशासन को सौंपी जा चुकी थी मगर रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से ट्रंप प्रशासन ने इनकार कर दिया था। माना जा रहा है कि डीएनआई की खुफिया रिपोर्ट में सऊदी अरब प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) का नाम आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद उनके शव को खत्म कर दिया गया। अमेरिकी संसद ने डीएनआई से पता लगाने और तमाम सबूत इकट्ठा करने के लिए कहा था कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के पीछे क्या सऊदी अरब के राजपरिवार के किसी सदस्य या सऊदी अरब राजपरिवार से नजदीकी संबंध रखने वाले किसी नेता का नाम है या नहीं। डीएनआई ने अपनी रिपोर्ट डोनाल्ड ट्रंप ऑफिस में सबमिट कर थी मगर उसे सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+