एलन मस्क के जेट को ट्रैक करने वाला लड़का अब पुतिन के पीछे पड़ा, दे रहा उनके विमान की हर जानकारी

नई दिल्ली, 03 मार्च: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के जेट को ट्रैक करने के कारण चर्चा में आए टेकी टीनएजर जैक स्वीनी अब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जैक एलन मस्क के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पीछे पड़ गए हैं। जैक स्वीनी पुतिन के अलावा रूसी अरबपतियों के जेट को ट्रैक कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के करीबी माने जाते हैं। जैक की जबरदस्त ट्रैकिंग अपडेट के चलते एलन मस्क की नाक में दम हो गया था। उन्होंने जैक को इसे बंद करने के लिए पैसे तक ऑफर किए थे।

बनाए ये दो नए अकाउंट

बनाए ये दो नए अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच स्वीनी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़े विमानों की गतिविधियों को पब्लिश करना शुरू कर दिया है। स्वीनी रूसी अरबपतियों के विमानों के साथ पुतिन के विमान की भी लाइव लोकेशन शेयर कर रहा है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्वीनी ने दो नए ऑटोमैटेड ट्विटर हैंडल @RUOligarchJets और @Putinjet बनाए हैं।

रूस के अरबपतियों की विमानों के बारे में लाइव अपडेट्स देते हैं स्वीनी

रूस के अरबपतियों की विमानों के बारे में लाइव अपडेट्स देते हैं स्वीनी

इन दो अकाउंट्स के फॉलोअर्स की संख्या 300,000 के पार चली गई है। इनमें रूस के अरबपतियों की विमानों के बारे में लाइव अपडेट्स दी जाती है। स्वीनी का कहना है कि लोग बड़े दिनों से उनसे इस तरह के ट्विटर अकाउंट शुरू करने को कह रहे थे लेकिन रूस के अमीरों पर पाबंदी के बाद इस तरह की मांग और तेजी हो गई थी। स्वीनी ने बताया कि, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद कई लोगों ने मुझसे रूसी अरबपतियों के एयरक्राफ्ट को ट्रैक करने का आग्रह किया, इसके बाद मैंने इसके लिए ट्विटर हैंडल बनाए हैं।

रूसी अरबपतियों के विमान आलीशान हैं:जैक

रूसी अरबपतियों के विमान आलीशान हैं:जैक

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन अंकाउट के अस्तित्व में आते ही ये तेजी से पॉपुलर हो गए। कुछ ही घंटों में इनके लाखों फॉलोवर्स हो गए। . स्वीनी ने इसके लिए रडार स्पोट्स नाम से एक ब्लॉग बनाया है जिसपर ट्रैक होने वाले एयरक्राफ्ट की सूची है। स्वीनी द्वारा बनाए गए नए ट्विटर बॉट में उसी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है जिसके जरिए वे एलन मस्क के जेट को ट्रैक करते थे। स्वीनी ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में बताया कि, रूस के रईसों के विमान के आकार से उन्हें हैरानी हुई है।

स्वीनी इन अरबपतियों को कर रहे हैं ट्रैक

स्वीनी इन अरबपतियों को कर रहे हैं ट्रैक

स्वीनी ने कहा कि, उनके विमान बेहद ही आलीशान और बड़े हैं। वे एयरबस A319 और बोइंग 737 जैसे बड़े विमानों का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे विमानों की तुलना में उनके जहाज बहुत बड़े हैं। स्वीनी के बनाए ट्विटर अकाउंट्स रूसी अरबपतियों को 40 से अधिक जहाजों और हेलीकॉप्टर्स पर नजर रखते हैं। स्वीनी जिन जेट को ट्रैक कर रहे हैं उनमें रूस के सबसे अमीर व्यक्ति व्लादिमीर पोटानिन, चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच, रूस की गैस कंपनी नोवाटेक के चेयरमैन लियोनिद मिखलसन और स्टील निर्माता अरबपति अलेक्जेंडर अब्रामोव शामिल हैं।

एलन मस्क की नाक में दम कर चुके हैं स्वीनी

एलन मस्क की नाक में दम कर चुके हैं स्वीनी

वहीं स्वीनी अभी भी एलन मस्क के जेट को ट्रैक करते हैं। मस्क ने इस ट्विटर अकाउंट को हटाने के लिए उसे 5,000 डॉलर की पेशकश की थी लेकिन उसने इसे खारिज कर दिया था। इसके अलावा स्वीनी माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ऐमजॉन के जेफ बेजोस जैसे हाई प्रोफाइल लोगों की आवाजाही पर नजर रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+