अमेरिका की 'फर्स्ट लेडी' के लिए डोनाल्ड ट्रंप की दो पत्नियों में मचा घमासान

वॉशिंगटन। अमेरिका की फर्स्ट लेडी कौन है? इसको लेकर घमासान मचा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप ने एक टीवी इंटर्व्यू में कहा कि वो ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी है। इस बयान के बाद ट्रंप की दूसरी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने इसका विरोध करते हुए जवाब दिया है। मेलानिया के अनुसार, इवांना सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह सब कर रही है।

'मैं ही फर्स्ट लेडी हूं' - इवाना

'मैं ही फर्स्ट लेडी हूं' - इवाना

डोनाल्ड ट्रंप से तलाक ले चुकी 68 वर्षीय इवाना ट्रंप ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम 'रेजिंग ट्रंप' है। इस किताब में इवाना ने अपने तीन बच्चों के पालन-पोषण के बारे में बताया है। गुड मॉर्निंग अमेरिका को दिए इंटरव्यू में इवाना ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी की भूमिका पर कब्जा करने वाली महिला की निजी तौर पर वह उसके टुकड़े भी कर सकती है।
इवाना ने इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा है, 'सही तौर पर मै ही ट्रंप की पत्नी हूं। ठीक है। मैं ही फर्स्ट लेडी हूं'।

मेलानिया ट्रंप से आया जवाब

मेलानिया ट्रंप से आया जवाब

इवाना ट्रंप के इस दावे के बाद मेलानिया ट्रंप की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने कहा कि उन्हें ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी होने का दर्जा मिला है। बयान में कहा गया है कि ट्रंप की पूर्व पत्नी के बयान में कोई दम नहीं है और दुर्भाग्य से यह सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने के मकसद से कहा गया है।

'वॉशिंगटन में मेलानिया को होना ही भयानक है'- इवाना

'वॉशिंगटन में मेलानिया को होना ही भयानक है'- इवाना

इंटरव्यू में इवाना ट्रंप ने कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में कॉल नहीं करती, क्योंकि वहां पर मेलानिया रहती है। इवाना ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरे एक कॉल से मेलानिया को जलन महसूस हो, क्योंकि अगर सही तौर पर देखा जाए तो मैं ही ट्रंप की पहली पत्नी हूं और इस हिसाब से तो फर्स्ट लेडी भी मैं ही हूं। इवाना ने यहां तक कहा है कि वॉशिंगटन में मेलानिया को होना ही भयानक है और मैं वॉशिंगटन से नफरत करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+