Italy PM जॉर्जिया मेलोनी और उनकी बहन हुईं डीपफेक की शिकार, पॉर्न साइट पर अपलोड हुईं अश्लील तस्वीरें

Italy PM: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई प्रमुख महिलाओं की डीपफेक अश्लील तस्वीरें एक पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड की गईं, जिससे देश भर में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना के बाद इंटरनेट के गलत इस्तेमाल को रोकने पर बहस भी छिड़ गई है।

बिकनी वाली तस्वीरों से छेड़छाड़

मामले को 'फिका' (Phica) नामक वेबसाइट पर अंजाम दिया गया, जिसका सब्सक्रिप्शन सात लाख से ज्यादा लोगों ने ले रखा है। इटली के अखबारों में छपी रिपोर्ट की मानें तो इन महिला नेताओं की असली तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स, टीवी इंटरव्यूज, रैलियों या सार्वजनिक कार्यक्रमों से ली गईं। यहां तक कि समुद्र तट पर छुट्टियों के दौरान ली गई उनकी बिकनी वाली तस्वीरों को भी नहीं छोड़ा गया।

Italy PM

VIP सेक्शन में किया अपलोड

इन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके, उन्हें अश्लील रूप देकर वेबसाइट के वीआईपी सेक्शन में अपलोड किया गया। इस घटना ने इटली में महिलाओं की सुरक्षा और समाज की मानसिकता पर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है। आम लोगों कहना है कि जब पीएम ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आम महिलाओं की सेफ्टी कौन तय करेगा।

मेलोनी की बहन भी हुई शिकार

प्रधानमंत्री मेलोनी के अलावा, उनकी बहन आरियाना, विपक्ष की नेता एली श्लाइन, प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक पाओला कोर्टेल्लेसी और कई महिला राजनेता भी इस घिनौनी हरकत का शिकार हुईं। इन सभी पीड़ित महिलाओं ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

'मेरे सम्मान पर हमला'

एक पीड़ित नेता अलेसिया मोरानी ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "यह बहुत ही घटिया और अस्वीकार्य है। यह एक महिला के तौर पर मेरे सम्मान पर हमला है। दुख की बात है कि मैं अकेली नहीं हूं। हमें ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और इन वेबसाइटों को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।"

क्या है 'फिका' (Phica)?

'फिका' इटली में महिलाओं के निजी अंगों के लिए इस्तेमाल होने वाला एक अपमानजनक शब्द है, जिसका उपयोग महिलाओं को एक वस्तु के रूप में दिखाने के लिए किया जाता है। यह वेबसाइट 2005 में शुरू हुई थी और पहले भी कई विवादों में रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जुलाई में कानून, अगस्त में PM हुईं शिकार

राहत की बात यह है कि इटली ने ऐसे अपराधों से निपटने के लिए हाल ही में कड़े कदम उठाए हैं। इसी साल जुलाई में, इतालवी संसद ने एक नया कानून पारित किया है। यह कानून महिलाओं की हत्या (फेमिसाइड), पीछा करने, यौन हिंसा और "रिवेंज पोर्न" (बदला लेने के लिए किसी की निजी तस्वीरें या वीडियो वायरल करना) जैसे अपराधों के लिए सजा को बहुत सख्त करता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+