पिज्जा प्लेस पर मिला खूंखार माफिया, Acid से गला देता था शव! 16 साल बाद Interpol की पड़ी नजर
डेढ़ दशक से अधिक समय से फरार माफिया एडगार्डो ग्रीको को इंटरपोल के जरिए फ्रांस में ट्रैक किया गया। उसके तार इटली के कुख्यात संगठन नड्रांगहेटा से जुड़े होने का संदेह हैं।

Ndrangheta Group Mafia: इटली में कुख्यात माफिया ग्रुप नड्रांगहेटा से जुड़ा एक शातिर अपराधी गिरफ्तार किया गया है। पिछले 16 वर्षों से वो फरार था। लंबे समय के बाद इंटेलीजेंस एजेंसियों ने उसे फ्रांस में ढूंढ निकाला। डेढ़ दशक बाद पकड़ने में कैसे कामयाब हुई ये कहानी भी दिलचस्प है। इटली के इंटरपोल के मुताबिक माफिया को फ्रांस के शहर सेंट-इटियेन से गिरफ्तार किया गया।
पिज्जा प्लेस का शेफ बना माफिया
इटली का 63 वर्षीय कुख्यात माफिया एडगार्डो ग्रीको का खूंखार संगठन नंड्राहेटा से जुड़े होने का संदेह है। शातिर इटली में ही रहकर पुलिस की नजरों से पिछले 16 साल से दूर था। उसे ट्रैक करने के लिए इंटरपोल की मदद ली गई। शातिर एडगार्डो ग्रीको को फ्रांस के शहर सेंट इटियेन में गिरफ्तार किया गया। उसे एक पिज्जा प्लेस पर पकड़ा गया। जहां वो एक शेफ के रूप में कार्य कर रहा था। एडगार्डो ग्रीको इटली में कई हत्याओं के लिए वांछित है।
एसिड से गला देता था शव
एडगार्डो ग्रीको हत्या के बाद बड़े ही शातिर तरीके से शव को मिटा देता था। जिन लोगों को उसने मारा उनके शव आज तक बरामद नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शवों को गलाने के लिए ग्रीको एसिड (तेजाब) का इस्तेमाल करता था। एडगार्डो ग्रेको पर एमिलियानो मोसियारो के हत्या की कोशिश करने का भी आरोप है। वर्ष 2006 में ग्रेको को अपने ही दो प्रतिद्वंद्वियों स्टेफानो और ग्यूसेप बार्टोलोमियो की हत्या के लिए कोर्ट ने दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
'नड्रांगहेटा' से जुड़े होने का शक
एडगार्डो ग्रीको पर कार्रवाई को लेकर इंटरपोल ने कहा कि वो सजायाफ्ता इतालवी हत्यारा है। इस सफ्ताह गुरुवार को फ्रांस में उसे 16 साल बाद गिरफ्तार किया गया। एडगार्डो ग्रीको पर सक्रिय माफिया संगठन कुख्यात नड्रांगहेटा से जुड़े होने का संदेह है। ये माफिया दक्षिणी इटली के कैलाब्रिया में सक्रिय है। ये दुनिया की सबसे शक्तिशाली संगठित सिंडिकेटों में से एक है, जो कोकीन और हथयारों की तश्करी जैसे अपराधों के लिए सक्रिय है।
Recommended Video

इंटरपोल की नजर से कैसे बचा?
सजा होने के बाद एडगार्डो ग्रेको जेल से फरार हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 तक उसके बारे में कोई इनपुट नहीं मिला। बड़े ही शातिर तरीके से वो भेष बदलकर इंटरपोल की निगाहों से बचता रहा। इस दौरान उसने कई रेस्तरां में काम किया। बाद में उसने खुद एक रेस्टोरेंट शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने व्यंजनों को टीवी में एड भी देने लगा था।
नड्राहेटा माफिया रिंग खत्म
ग्रीको की गिरफ्तारी एक हफ्ते बाद इटली पुलिस ने कहा कि दक्षिणी कैलाब्रिया के एक बड़े क्षेत्र पर हावी 'नड्राहेटा माफिया रिंग' को खत्म किया जा चुका है। संगठन के माफियाओं की 250 मिलियन यूरो (270 मिलियन डॉलर) से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। 56 लोगों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से अधिकतर जेल में हैं। इस संगठन से जुड़े माफिया से संबंधित साजिश, जबरन वसूली, अपहरण, रिश्वतखोरी और हथियार रखने सहित कई आपराधिक कृत्यों में लिप्त थे।












Click it and Unblock the Notifications