नेपाल के बाद अब इटली में जोरदार प्रदर्शन, जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ सड़क पर क्यों उतरे लोग? कई शहरों में हिंसा
Italy protests Giorgia Meloni: इटली के कई प्रमुख शहरों में मंगलवार को हिंसक झड़पों की खबरें सामने आईं। मिलान, रोम और नेपल्स में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर हंगामा किया, जिससे आम जनता और प्रशासन दोनों पर गंभीर असर पड़ा।
कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए वॉटर कैनन और अन्य सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल किया। इस दौरान शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। जनता को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?
फ्रांस ने मंगलवार को फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक मान्यता दी, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई। फ्रांस के इस फैसले के बाद कई देशों ने भी फिलिस्तीन को मान्यता दी है, लेकिन इजरायल, अमेरिका और इटली अभी भी पीछे हैं। इटली में इस फैसले के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
प्रदर्शनकारियों की क्या है मांग?
इटली में हो रहे प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्य रूप से फिलिस्तीन और गाजा के समर्थन में आवाज उठाना और इटली सरकार पर दबाव डालना है। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि इटली सरकार फिलिस्तीन समर्थक कदम उठाए और युद्धविराम के लिए कार्रवाई करे। इसके साथ ही, यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की नीतियों और उनके रुख के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने का भी तरीका है।
काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन
मिलान में सैकड़ों प्रदर्शनकारी काले कपड़े पहनकर सड़कों पर उतर आए, जबकि नेपल्स सिटी के पोर्ट के आसपास भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर जाम लगाकर कारोबार को प्रभावित किया। प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुँचाने की अपील की।
ये भी पढ़ें: Italy: इस देश में बसने पर सरकार दे रही है ₹27 लाख! शादी भी कर सकते हैं
60 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
हिंसक झड़पों के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सक्रिय कदम उठाए। मिलान में सेंट्रल ट्रेन स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने स्मोक बम, पत्थर और बोतलें फेंकी। इस दौरान 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कई रेलवे स्टेशनों और पोर्ट पर ट्रेनों और समुद्री परिवहन को रोकना पड़ा, जिससे शहर की रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ा।
जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का दबाव जारी है और बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: Italy PM जॉर्जिया मेलोनी और उनकी बहन हुईं डीपफेक की शिकार, पॉर्न साइट पर अपलोड हुईं अश्लील तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications