Italy: इस देश में बसने पर सरकार दे रही है ₹27 लाख! शादी भी कर सकते हैं

Italy: हर साल हजारों युवा भारत छोड़कर विदेशों का रुख कर रहे हैं। कोई पढ़ाई के बहाने, तो कोई नौकरी के सपने लिए। नया देश, नया माहौल, और एक नया जीवन विदेश में बसना सिर्फ करियर नहीं, एक नई पहचान की शुरुआत भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है जो जहां बसने पर आपको पैसा मिलता है।

ये खूबसूरत शहर है, बना सकता है आपको मालामाल

आप शायद इस बात पर भरोसा न करें लेकिन एक ऐसा देश सच में मौजूद है, इसका नाम इटली है। इटली के दक्षिण में स्थित कैलाब्रिया में बसने पर वहां की सरकार लोगों को 27 लाख रूपए तक का भुगतान करती है। इसके अलावा आप कैलाब्रिया की लड़की से शादी भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ शर्त भी हैं, जानिए क्या हैं शर्त के नियम

Italy

खूबसूरत है कैलाब्रिया

कैलाब्रिया इटली के दक्षिणी छोर पर स्थित एक खूबसूरत और ऐतिहासिक क्षेत्र है, जिसे अक्सर "इटली का बूट का पंजा" भी कहा जाता है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर है।

सरकार चला रही है स्पेशल कार्यक्रम

सरकार इसके लिए अपना एक सपेशल कार्यक्रम चलाती है। जिसके तहत ऐसे युवा व्यक्ति को चुना जाता है, जो काम करने के इच्छुक हों और अपनी मेहनत से लोकल इकॉनमी में योगदान देना चाहते हों। इस स्पेशल कार्यक्रम से 26.48 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है।

क्यों दे रही सरकार ये पैसा?

इस स्पेशल प्रोग्राम के चलने के पीछे का मुख्य कारण ये है कि कैलाब्रिया की 75 प्रतिशत से अधिक नगर पालिकाओं में 5,000 से भी कम लोग रहते हैं। इतनी कम जनसंख्या के सरकार को ये पैतरा अपनाना पड़ रहा है। गौर करने वाली बात ये भी है कि अगर आप क्षेत्र में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको सरकार की ओर से फुल सपोर्ट मिलता है।

क्या हैं यहां शादी करने के फायदे?

अक्सर जब कोई दुसरे देश में विवाह करता है तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अगर आप कैलाब्रिया की स्थानीय लड़कियों से शादी करते हैं तो कई तमाम चीजें पूरे करने में आसानी हो जाती है। इसके अलावा अगर आप पूरे परिवार के साथ बसना चाहें तो भी आप यहां रह सकते हैं।

कैसे पाएं इस प्रोग्राम में मौका?

इस स्पेशल कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही आपके एप्लिकेशन के स्वीकार हो जाने के 90 दिनों के भीतर ही आपको अपना नया जीवन शुरू करने के लिए इस जगह पर जाना ही होता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+