इटली में मेलोनी का ऐतिहासिक कमाल, तोड़ा 80 साल पुराना रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने भेजी खास बधाई

PM Modi congratulates Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश की राजनीति में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो करीब 80 साल के इतिहास में बेहद खास माना जा रहा है। अक्टूबर 2022 में सत्ता संभालने वाली मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बना दिया है।

इसी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मित्र मेलोनी को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दिखाती है। भारत-इटली रिश्तों के लिहाज से भी यह मौका खास है।

PM Modi congratulates Meloni

80 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने गुरुवार को लगातार 1,413 दिन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। बर्लुस्कोनी की सरकार 2001 से 2005 तक लगातार सत्ता में रही थी। इटली में राजनीतिक अस्थिरता का लंबा इतिहास रहा है और वहां सरकारों का औसत कार्यकाल करीब 14 महीने रहा है। ऐसे में मेलोनी का लगातार इतने लंबे समय तक सत्ता में बने रहना बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं: Modi जी, आपकी स्किन बहुत पसंद है, इतनी ग्लो कैसे करती है? पूछते हुए Mahua Moitra ने कहा- 'मैं 51 की हो गई हूं'

पीएम मोदी ने क्यों दी बधाई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मेलोनी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इटली के युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे को दर्शाती है। पीएम मोदी ने मेलोनी को आने वाले वर्षों में लगातार सफलता की भी शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत दोस्ती भी काफी चर्चित रही है।

'मेलोडी' के नाम से मशहूर दोस्ती

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को सोशल मीडिया पर अक्सर 'मेलोडी' कहा जाता है। दोनों नेताओं की मुलाकातों और तस्वीरों को लेकर यह नाम काफी लोकप्रिय हुआ है। मेलोनी अक्टूबर 2022 में इटली की प्रधानमंत्री बनी थीं और वह इस पद पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला हैं। उनके नेतृत्व में इटली ने यूरोपीय संघ के साथ टकराव की आशंकाओं के बावजूद अपेक्षाकृत संतुलित रुख अपनाया है।

ये भी पढे़ं: Italy Elections: जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ इटली का Gen Z, 30% से भी नीचे गिरा समर्थन, खतरे में PM की कुर्सी

भारत-इटली रिश्तों के लिए क्यों अहम?

पीएम मोदी ने अपनी बधाई में भारत और इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेलोनी की दोस्ती ने दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत और इटली के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग लगातार बढ़ा है। ऐसे में मेलोनी की राजनीतिक स्थिरता भारत के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा सकती है, खासकर यूरोप के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंधों के बीच।

रिकॉर्ड के बावजूद चुनौतियां बरकरार

मेलोनी ने भले ही सरकार की स्थिरता का रिकॉर्ड बनाया हो, लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां भी हैं। देश में उत्पादकता, वेतन और बढ़ती उम्र की आबादी जैसी आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं। बड़ी संख्या में युवा बेहतर अवसरों की तलाश में विदेश जा रहे हैं। वहीं न्यायिक सुधार को लेकर उन्हें चुनावी झटका भी लगा है और गठबंधन के भीतर भी मतभेद सामने आए हैं। ऐसे में रिकॉर्ड कार्यकाल के बाद मेलोनी के सामने सरकार की लोकप्रियता और स्थिरता बनाए रखने की चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+