इटली में 7.1 भूकंप की तीव्रता से भारी तबाही, कई ऐतिहासिक इमारतें जमींदोज

यूरोपीयन मेडिटेरियन सीस्मोलोजिकल सेंटर ने बताया कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर 6.6 या 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।

रोम। मध्य इटली के उम्ब्रिया क्षेत्र में रविवार को रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वोल्कानो ने इसकी पुष्टि की है।

Italy quake: Powerful tremor near Norcia destroys buildings

एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप सुबह 7.44 बजे आया, जिसके कारण कई मकान धराशायी हो गए। क्षेत्र में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

यूरोपीयन मेडिटेरियन सीस्मोलोजिकल सेंटर ने बताया कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर 6.6 या 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र रोम के उत्तरपूर्व में 132 किलोमीटर की दूरी और पेरूगिया के पूर्व में 67 किलोमीटर की दूरी पर था।

इस भूकंप का केंद्र पिछले हफ्ते आए भूकंप के केंद्र के समीप ही था। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले 26 अक्टूबर को भी दो बार भूकंप आया था। इसका असर राजधानी रोम में भी देखा गया था। रोम में ऐतिहासिक इमारतों को भी नुकसान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+