दमिश्क में इजरायली हमला: 'शीर्ष ईरानी कमांडर की मौत', रिपोर्ट में बड़ा दावा
दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पूरी तरह से तबाह हो चुका है। इस हमले की अरब देशों ने कड़ी निंदा की है। हमले को लेकर रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शीर्ष ईरानी कमांडर मोहम्मद रजा जाहेदी की मौत हो चुकी है।
लेबनान में ईरानी दूतावास ने कथित हवाई हमले पर गुस्सा जताया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस तरह की बर्बर इजरायली आक्रामकता अंतरराष्ट्रीय कानूनों, राजनयिक मानदंडों और वियना कन्वेंशन की आवश्यकताओं का घोर उल्लंघन है।

हमले दमिश्क के पास जमराया में सीरियाई वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र पर कथित इजरायली हवाई हमले के बाद हुए ,जिसको लेकर रिपोर्ट्स में ये संकेत मिले हैं कि इजरायल ने जिस इमारत को निशाना बनाया उसमें एक अहम बैठक हो रही थी।
रिपोर्ट में कहा गया कि शीर्ष ईरानी कमांडर, जाहेदी ने कुद्स फोर्स की यूनिट की कमान संभाली थी। इसके अलावा वो लेबनान में गोला-बारूद और सटीक हथियारों की तस्करी के मामले में भी मोहम्मद रजा जाहेदी का नाम सामने आया था।
वहीं द जेरूसलम पोस्ट ने ईरानी प्रेस के हवाले से कहा है कि हमले के समय, जाहेदी फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। हालांकि इसकि अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
एक रिपोर्ट में स्थानीय मीडिया जेरूसलम पोस्ट ने ईरानी राज्य मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के कुद्स फोर्स के एक शीर्ष कमांडर मोहम्मद रजा जाहेदी सोमवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक इजरायली हवाई हमले में मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications