Israel-Iran: इजराइल पर कल सुबह-सुबह हमला कर सकता ईरान, अमेरिकी अधिकारी पहुंचे, जंग की तैयारियां शुरू?

Israel-Iran Conflict: अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों का मानना है, कि ईरान और उसके समर्थक प्रॉक्सी आतंकी संगठन कल ही इजरायल पर हमला कर सकते हैं। एक्सियोस समाचार साइट के मुताबिक, पिछले हफ्ते हिजबुल्लाह के सैन्य प्रमुख फुआद शुकर और हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्याओं का बदला लेने के लिए कल इजराइल पर हमला किया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला कथित तौर पर कल मध्य पूर्व पहुंच गये हैं और उनकी यात्रा का मकसद इजराइल पर संभावित ईरानी हमले को रोकने या फिर काउंटर अटैक के लिए रक्षा तैयारियां करनी हैं।

Israel-Iran conflict

वहीं, पेंटागन ने शुक्रवार को कहा है, कि वह मध्य पूर्व में एक लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन भेज रहा है और उसने एक एयरक्राफ्ट कैरियर भी इस क्षेत्र में तैनात कर दिया है, जिससे इजरायल की रक्षा करने और अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा में मदद करने के लिए अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को मजबूत किया जा सके।

इजराइल और अमेरिका संभावित हमलों को नाकाम करने के लिए एक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का कॉर्डिनेशन कर रहे हैं, जैसा कि 13-14 अप्रैल को ईरान द्वारा इजराइल पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागे जाने के मामले में हुआ था।

ईरान की जवाबी कार्रवाई भी उस हमले के समान ही होने की उम्मीद है, हालांकि इसका दायरा विशेष रूप से बड़ा होगा और इसमें लेबनान में हिज्बुल्लाह के साथ कॉर्डिनेशन होगा। ईरानी अखबारों का कहना है, कि इस बार का हमला इजराइल के अंदरूनी क्षेत्रों में होगा, जिसमें तेल अवीव भी शामिल हो सकता है।

हिज्बुल्लाह दे चुका है इजराइल को रूलाने की धमकी

वहीं, हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह ने गुरुवार को धमकी देते हुए कहा, कि हिज्बुल्लाह के सैन्य प्रमुख फुआद शुकर और हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या में इजरायल ने "लाल रेखाएं पार कर ली हैं" और उन्हें "गाजा का समर्थन करने वाले सभी मोर्चों पर क्रोध और बदला" की उम्मीद करनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि लड़ाई "एक नए चरण" में प्रवेश कर गई है और आने वाले दिनों में इजराइली बहुत रोएंगे।

नसरल्लाह ने बुधवार को तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख हानिया की मौत के बाद हिज्बुल्लाह की प्रतिक्रिया के साथ-साथ ईरान की जवाबी कार्रवाई के लिए इजरायल की तैयारी के बारे में बैठक की है।

मंगलवार शाम को शुकर की हत्या, ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के लिए लगभग दो दशकों में सबसे गंभीर झटका थी और इससे गाजा युद्ध के समानांतर इजरायल-लेबनान सीमा पर चल रहे प्रतिशोधात्मक आदान-प्रदान के एक पूर्ण क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने का खतरा पैदा हो गया है।

शुकर के अंतिम संस्कार के मौके पर टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में नसरल्लाह ने कहा, कि हिज्बुल्लाह को "गाजा और फिलिस्तीनी लोगों के प्रति अपने समर्थन की कीमत चुकानी पड़ रही है" और उसने इजराइल के साथ "सभी मोर्चों पर खुली लड़ाई" की घोषणा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+