इजराइली दूतावास पर हमले की कोशिश नाकाम, एक हमलावर घायल
अंकारा (तुर्की)। इजराइली दूतावास में दो हमलावरों ने हमले की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षा जवानों ने एक हमलावर को गोली मार दी, वह घायल है।

दो हमलावरों ने की थी दूतावास मेंं घुसने की कोशिश
तुर्की की राजधानी अंकारा में इजराइली दूतावास पर हमले की योजना को वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। दो हमलावरों दूतावास पर हमले की कोशिश की।
सुरक्षा बलों ने इनमें से एक हमलावर को दूतावास के गेट पर ही रोक लिया। सुरक्षा जवानों ने फायरिंग की जिसमें वह घायल हो गया। वहीं दूसरे हमलावर का पता नहीं चल सका है।
मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक हमलावर शख्स चाकू लेकर दूतावास में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसने एक सुरक्षा गार्ड पर चाकू से ही हमले की कोशिश भी की थी इसी दौरान फायरिंग में वो घायल हो गया।
दूतावास में मौजूद कर्मचारी हैं सुरक्षित: तुर्की विदेश विभाग
तुर्की के विदेश विभाग की ओर से बताया गया कि दूतावास में मौजूद कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर को दूतावास के अंदर घुसने नहीं दिया गया। उसे गेट पर ही गोली मार दी गई थी। घटना के बाद हमलावर शख्स के बैग की जांच की गई।
फिलहाल दूतावास के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच दूसरे हमलावर की तलाश की जा रही है। देखिए वीडियो...
First footage from the scene at Israel embassy in #Turkey capital, Ankara pic.twitter.com/N3gR4ggVDo
— Abdullah Bozkurt (@abdbozkurt) September 21, 2016












Click it and Unblock the Notifications