इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय PM नरेन्द्र मोदी को किया फोन, जानिए क्या बात हुई
Narendra Modi Benjamin Netanyahu: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और उन्होंने इजराइल में हमास के हमले के बाद बने हालात को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री को अपडेट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

भारतीय प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर कहा, कि "मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को टेलीफोन करने और चल रहे घटनाक्रम पर अपडेट प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है।"
इजराइल के साथ खड़ा है भारत
आपको बता दें, इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में 1600 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और असल आंकड़ा कहां तक जाएगा, फिलहाल अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन इस हमले को आतंकी हमला कहकर भारत ने इजराइल-फिलीस्तीन के बीच अपनी स्थिति पहले ही तय कर रखी है, जब हमले वाले दिन नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर हमास की आलोचना की थी।
प्रधान मंत्री मोदी ने इजराइल पर किए गये हमास के बाद दो ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने इजराइल के बेगुनाहों के लिए है सहानुभूति और एकजुटता दिखाई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ट्वीट में लिखा था, कि "इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इज़राइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"
हमास ने बर्बर हमला उस वक्त किया है, जब भारत-इज़राइल संबंध एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी के ढांचे में विकसित हुए हैं। दरअसल, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्यक्तिगत केमिस्ट्री, उनके द्विपक्षीय संबंधों में दिखाई देती रही है। इज़राइल, दुनिया में भारत के लिए सबसे विश्वसनीय और प्रमुख रक्षा और सुरक्षा भागीदारों में से एक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications