इजरायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर की भारी बमबारी, जेल में बंद खादर अदनान की मौत के बाद जंग के हालात

फिलिस्तीन संगठन, इस्लामिक जिहाद ने एक बयान में कहा है, कि "हमारी लड़ाई जारी रहेगी और दुश्मन को एक बार फिर एहसास होगा, कि उसके अपराध के खिलाफ जवाब दिया जाएगा।

Israeli jets hit Hamas camp in Gaza

Israeli jets hit Hamas camp in Gaza: समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने बुधवार तड़के गाजा शहर में हमास के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। देश के रक्षा बलों ने कहा है, कि "इजरायली नागरिकों पर गाजा से दर्जनों रॉकेट दागे गए थे", जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा शहर में स्थिति हमास के ठिकानों से कल से ही इजरायल के ऊपर रॉकेट दागे जा रहे थे, जिसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है।

जंग के नये हालात उस वक्त बने हैं, जब इजरायल की हिरासत में एक फिलिस्तीनी नागरिक की 87 दिनों तक लगातार भूख हड़ताल करने के बाद कल मौत हो गई थी। जिसके बाद ही इजरायल और फिलीस्तीन के बीच का तनाव काफी बढ़ गया है। इजरायली जेल में बंद खादर अदनान की मौत के जवाब में गाजा में सशस्त्र समूहों ने इजरायल की ओर रॉकेट बैराज दागे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है।

इजरायल ने गाजा पर गिराए बम

रिपोर्टों से पता चलता है, कि गाजा पट्टी के कई हिस्सों में कई हवाई हमले किए गये हैं और इजरायली सेना ने कहा है, कि ये एयरस्ट्राइक गाजा शहर में हमास के ठिकानों पर किए गये हैं।

वहीं, ट्विटर पर इजरायल की सेना ने कहा है, कि ये हमले 'इजरायल में कई लोगों के लिए एक वास्तविकता' है। इजरायली फोर्स ने कहा, कि "इजरायली नागरिकों पर गाजा से दर्जनों रॉकेट दागे गए हैं, जिसकी वजह से इजरायली लोगों को बंकरों में छिपना पड़ा है। और इजरायली लोगों के लिए ये एक वास्तविकता बन गई है।"

इजरायल के अधिकारियों ने कहा है, कि हमले गाजा से किए गये 'पूरे दिन' के हमलों के खिलाफ एक जवाब था। इजरायल ने दावा किया है, कि दक्षिणी इज़राइल में 35 से ज्यादा रॉकेट दागे गए थे, जिसकी वजह से कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, बीजिंग की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमले में एक चीनी कर्मचारी घायल हो गया है।

Israeli jets hit Hamas camp in Gaza

इजरायली जेल में कैदी की मौत

इजरायली जेल अधिकारियों ने कहा है, कि फिलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद समूह से जुड़े फिलीस्तीनी कैदी खादर अदनान की लगभग तीन महीने की भूख हड़ताल के बाद इजरायल की एक जेल में मौत हो गई है।

Recommended Video

    Israeli Filmmaker Nadav Lapid ने The Kashmir Files Film पर फिर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी

    इज़राइली मानवाधिकार समूह हैमोकेड के मुताबिक, इज़राइल वर्तमान में 1,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी बंदियों को बिना किसी आरोप या मुकदमे के जेल में बंद रखे हुआ है, जो 2003 के बाद से सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं, गाजा में डब्ल्यूएईडी प्रिजनर्स एसोसिएशन ने अदनान की मौत की खबर आने के बाद समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए, इसे 'कोल्ड ब्लडेड मर्डर' बताया है। वहीं, हमास ने अदनान की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+