Israel Iran War 2025: ईरान का UAV कमांडर ढेर, तेल अवीव में भी धमाके, 5 प्वाइंट में जानें सभी अपडेट

Israel Iran War 2025: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में 9वें दिन भी शांति के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों ही देशों की सेनाएं लगातार हमले कर रही हैं। इजरायल ने हालिया हमले में ईरान के एक प्रमुख UAV कमांडर को मार गिराया है। साथ ही, देश के न्यूक्लियर रिसर्च साइट इस्फहान पर भी हमला किया गया है। ईरान ने तेल अवीव और हाइफा जैसे महत्वपूर्ण शहरों में तेज धमाके किए हैं। इधर अमेरिका ने फिलहाल हमले नहीं करने का संकेत जरूर दिया है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि ईरान की आक्रामकता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष में अब तक क्या हुआ है, 5 प्वाइंट में जानें।

Israel Iran War 5 Points: इजरायल-ईरान युद्ध के 5 अपडेट

UAV कमांडर की मौत: इजरायली वायुसेना ने ईरान के एक और UAV ब्रिगेड कमांडर को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यही कमांडर इजरायल पर ड्रोन हमलों के पीछे प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका में था। ईरान के अब तक कई टॉप कमांडर और प्रमुख वैज्ञानिकों की इजरायली हमले में मौत हो चुकी है।

Israel Iran War

इस्फहान न्यूक्लियर प्लांट पर हमला: इजरायल ने इस्फहान स्थित ईरानी न्यूक्लियर रिसर्च साइट पर जोरदार हमला किया है। हवाई हमले की आवाज शहर में सुनाई दी है, लेकिन रेडिएशन रिसाव की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: Indians Return from Iran List: ईरान से 290 भारतीयों की वतन वापसी, आंखों में छलके आंसू, जानें कौन कहां से है?

तेल अवीव और हाइफा में धमाके: ईरान ने तेल अवीव और हाइफा में बैलिस्टिक मिसाइलों से कई धमाके किए हैं, जिनमें हाइफा के पोर्ट सिटी में भी फायरिंग की कई घटनाएं दर्ज की गईं हैं। हाइफा ईरान का प्रमुख पोर्ट सिटी है। हाइफा में एक बिल्डिंग पर मिसाइल दुर्घटनाग्रस्त हुई जिससे कम से कम 21 घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

657 लोगों के मारे जाने की पुष्टि: ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 657 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें दर्जनों नागरिक शामिल हैं। वहीं इज़राइल में कम से कम 24 लोगों की मौत हुई है। हालिया ईरानी हमले में 21 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

समझौते के फिलहाल संकेत नहीं: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में फिलहाल समझौते के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। नेतन्याहू ने सीजफायर और शांति की संभावना से इनकार किया है। दूसरी ओर ईरान से सुप्रीम लीडर खामनेई ने भी स्पष्ट कर दिया है कि ईरान पूरी बहादुरी से आत्मरक्षा करेगा।

यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: ईरान से उलझना इजरायल को पड़ रहा भारी, माइक्रोसॉफ्ट की बिल्डिंग पर दागी मिसाइल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+