Israel-Iran War: ईरान से उलझना इजरायल को पड़ रहा भारी, माइक्रोसॉफ्ट की बिल्डिंग पर दागी मिसाइल
Israel-Iran War: ईरान ने शुक्रवार को दक्षिणी इज़राइल में एक टेक्नोलॉजी पार्क में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और दूसरे सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत कई ठिकानों पर सीधे हमले किए, जिसमें कम से कम सात इजरायली लोग घायल हो गए।
माइक्रोसॉफ्ट बिल्डिंग पर हमला
ईरान के मेन टारगेट्स में से एक गाव-याम नेगेव एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज पार्क था, जिसके बारे में बताया गया है कि वहां इजरायल की सक्रिय सैन्य और साइबर सुविधाएं हैं। इजरायली मीडिया के मुताबिक, ईरान की ओर से नवीनतम हमले में एक से तीन मिसाइलें शामिल थीं, जिनमें से एक को इजरायली सेना रोकने में विफल रही और वह बीरशेबा में गिरी। वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार के मुताबिक इजरायल अब सिर्फ 65% मिसाइलों को ही रोक पा रहा है।

ईरान ने कर दिया धुआं-धुआं
सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में एक आवासीय इमारत की पार्किंग में खड़ी कारों के बीच एक छोटा गड्ढा दिखाई दे रहा है, जहां आग लगी हुई है। ईरानी हमले में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और इलाके में बड़ी आग लग गई। रिपोर्टों के अनुसार, आग एक माइक्रोसॉफ्ट कार्यालय तक पहुंच गई, जबकि इज़राइल रेलवे ने हमले में हुए नुकसान के कारण बीरशेबा नॉर्थ-यूनिवर्सिटी स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। हालांकि, तेल अवीव से बीयरशेबा-दिमोना तक की इंटरसिटी लाइन का हिस्सा यह स्टेशन अब फिर से खोल दिया गया है।
हमले पर क्या बोला ईरान?
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट कार्यालय पर "इजरायली सेना के साथ उसके घनिष्ठ सहयोग और आक्रामकता का समर्थन करने वाली प्रणाली का हिस्सा होने के कारण हमला किया गया था, न कि सिर्फ एक नागरिक इकाई होने के कारण।" बयान में आगे कहा गया, "साइबर क्षेत्र, जिस पर हमला किया गया, उसमें जासूसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र के लोगों के आवास भी शामिल हैं, जो दुश्मन सेना और उसके सुरक्षा तंत्र के साथ सीधे सहयोग करते हैं।" ईरान के सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि नवीनतम मिसाइल प्रक्षेपण का निशाना टेक्नोलॉजी पार्क था।
माइक्रोसॉफ्ट पर गाजा को लेकर भी लगे आरोप
बिल गेट्स एक प्रोग्राम में थे तभी अचानक उनके खिलाफ कुछ फिलिस्तीन समर्थक लोगों ने नारेबाजी करना शुरू कर दी। मामले की जांच हुई तो पता चला कि माइक्रोसॉफ्ट पर गाजा में हमले करने के दौरान इजरायल की मदद करने, क्लाउड कंप्यूटिंग सुविधा उपलब्ध कराने और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के जरिए मदद करने के आरोप लगे हैं। वहीं शुक्रवार को हुए हमले भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications