Israel Iran War: Ali Larijan कौन है? खामेनेई की मौत के बाद ईरान में बढ़ कद, अब USA को दी खत्म करने की धमकी
Israel Iran War: दशकों तक Ali Larijani को ईरानी सत्ता का शांत, पढ़ा-लिखा और प्रैक्टिकल चेहरा माना जाता था। वह सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि 18वीं सदी के जर्मन दार्शनिक Immanuel Kant पर किताबें लिखने वाले विद्वान भी रहे हैं। पश्चिमी देशों के साथ न्यूक्लियर समझौतों में उनकी भूमिका ने उन्हें एक संतुलित और बातचीत करने वाले नेता की छवि दी।लेकिन 1 मार्च को 67 साल के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव का लहजा अब पूरी तरह बदल गया। उनका बयान इतना कड़ा था कि सुनने वाले भी हैरान रह गए।
हमलों के 24 घंटे बाद आया तीखा बयान
यह बदलाव अमेरिकी-इज़रायली हवाई हमलों के ठीक 24 घंटे बाद सामने आया। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर Mohammad Pakpour मारे गए थे। ईरान के नेशनल टीवी IRNA पर लारीजानी ने बेहद सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा- "अमेरिका और ज़ायोनी शासन (इज़राइल) ने ईरानी राष्ट्र के दिल में आग लगाई है। हम उनके दिलों को जला देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हम ज़ायोनी अपराधियों और बेशर्म अमेरिकियों को उनके कृत्यों पर पछतावा करवाएंगे।"

ट्रंप पर लगाए इजरायल के जाल में फंसने के आरोप
अपने बयान में लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर इजरायली की बातों में फंसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- ईरान के बहादुर सैनिक और महान राष्ट्र इन शैतानी अंतर्राष्ट्रीय तानाशाहों को एक कभी न भूल पाने वाला सबक सिखाएंगे। 1979 की क्रांति के बाद से ईरान के सामने यह सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है, और लारीजानी अब तेहरान की प्रतिक्रिया के केंद्र में हैं।
नई काउंसिल में लारीजानी में अहम भूमिका
खामेनेई की मौत के बाद, ईरान के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय काउंसिल में लारीजानी की अहम भूमिका होने की उम्मीद है। यानी इज़रायल और अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान की सुरक्षा रणनीति को दिशा देने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है।
शाह के दौर में जन्म और खामेनेई के दौर में ताकत
3 जून 1958 को इराक के नजफ में अमोली के एक धनी और प्रभावशाली परिवार में उनका जन्म हुआ जब ईरान में शाह का दौर चल रहा था। 2009 में टाइम पत्रिका ने उन्हें ईरान के कैनेडीज़ की उपाधि दी थी। उनके पिता, मिर्जा हाशेम अमोली, एक प्रमुख धार्मिक विद्वान थे। उनके भाई भी ईरान की न्यायपालिका और विशेषज्ञ परिषद जैसे ताकतवर पदों पर रहे हैं, जो सर्वोच्च नेता का चुनाव और निगरानी करती है। खामेनेई के दौर में उनका कद बढ़ता चला गया।
रुहोल्ला खुमैनी के करीबी के यहां शादी
लारीजानी के रिश्ते 1979 की क्रांति के बाद बने ईरानी एलीट क्लास से भी गहरे रहे हैं। 20 साल की उम्र में उन्होंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के संस्थापक Ruhollah Khomeini के करीबी सहयोगी मोर्तेजा मोतहारी की बेटी फरीदा मोताहारी से शादी की।
परिवार की धार्मिक जड़ें, लेकिन बच्चों ने की पढ़ाई
हालांकि उनका परिवार धार्मिक और रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से आता है, लेकिन उनके बच्चों ने अलग-अलग रास्ते चुने। उनकी बेटी फातिमा तेहरान यूनिवर्सिटी से मेडिकल ग्रेजुएट हैं और उन्होंने अमेरिका के ओहियो स्थित Cleveland State University से अपनी एक्पर्टीज पूरी की।
मैथमैटीशियन, फिलोसॉफर और राजनेता
लारीजानी की पहचान सिर्फ एक धार्मिक पहचान वाले नेता की नहीं है। उन्होंने 1979 में Sharif University of Technology से गणित और कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है। बाद में University of Tehran से पश्चिमी दर्शनशास्त्र में मास्टर्स और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। उनकी थीसिस इमैनुअल कांट पर आधारित थी।
करियर टाइमलाइन-
1980- IRGC में शामिल हुए
1994 से 2004 तक- IRIB के प्रमुख
2005 में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन हारे
2008 से 2020- लगातार तीन बार संसद (मजलिस) के अध्यक्ष
2021- Ebrahim Raisi के लिए किया रास्ता साफ
अगस्त 2025 में- सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव बने
मार्च 2025- खामेनेई की मौत के बाद मिली कई जिम्मेदारियां
इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
Britain In Iran War: ब्रिटिश PM को सता रहा मारग्रेट थैचर वाला डर, खुलवाएंगे होर्मुज? ट्रंप से बनाई दूरी -
Iran America War: 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की लगाई गुहार', ट्रंप ने किया दावा, बताई क्या हैं शर्तें -
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
Khamenei: अमेरिका-इजराइल के अंत तक हिज़बुल्लाह को जारी रहेगा समर्थन, मोजतबा खामेनेई के ऐलान से टेंशन में ट्रंप -
Iran US war: 'अमेरिका ईरान छोड़ देगा', Donald Trump ने किया युद्ध खत्म होने का ऐलान? क्या करेंगे नेतन्याहू? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications