Israel Iran War: 45,000 टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा गुजरात, कितने और शिप हैं रास्ते में? देखें लिस्ट

Israel Iran War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाला LPG टैंकर Shivalik LPG Carrier कुछ ही घंटों में गुजरात के Mundra Port पर पहुंच गया है। यह जहाज युद्ध से प्रभावित Strait of Hormuz से 45,000 मीट्रिक टन से अधिक LPG लेकर सुरक्षित बाहर निकल गया था। इससे भारत में LPG सप्लाई की कमी को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ईरान-इजरायल संघर्ष का असर

दरअसल, Iran और Israel के बीच चल रहे संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में कई जहाज फंस गए थे। लगातार बढ़ते तनाव के चलते समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया था और कई जहाजों की आवाजाही रुक गई थी।

Israel Iran War

भारत के कूटनीतिक प्रयासों से मिली सफलता

भारत सरकार के लगातार कूटनीतिक प्रयासों के बाद दो भारतीय LPG जहाजों को वहां से निकलने की परमीशन मिली। शिवालिक LPG करियर उनमें से पहला जहाज है जो भारत पहुंचने वाला है।

'नंदा देवी' कल कांडला पहुंचेगी

दूसरा जहाज Nanda Devi LPG Carrier 17 मार्च को गुजरात के Kandla Port पर पहुंचने की उम्मीद है। इन दोनों जहाजों के सुरक्षित निकलने से भारत की ऊर्जा आपूर्ति को राहत मिलने की संभावना है।

फुजैराह से रवाना हुआ 'जग लाडकी'

इसी क्रम में एक और भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर Jag Ladki भी सुरक्षित भारत के लिए रवाना हो चुका है। यह जहाज Fujairah से करीब 80,800 टन कच्चा तेल लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है।

सरकार रख रही है लगातार नजर

सरकार ने बताया है कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए संबंधित मंत्रालय और एजेंसियां मिलकर समन्वय कर रही हैं।

'जग प्रकाश' ने भी सुरक्षित पार किया मार्ग

इसी बीच भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर Jag Prakash शुक्रवार को युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर गया।

ओमान से अफ्रीका की ओर जा रहा जहाज

यह जहाज Sohar Port से पेट्रोल लेकर अफ्रीका के Tanga Port की ओर जा रहा है और इसके 21 मार्च तक वहां पहुंचने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+