Israel Iran War: इजरायल ने उड़ाया खामनेई का घर, 30 जगह धमाके, 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या हुआ?
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान पर फरवरी के आखिरी दिन बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया है। इसमें करीब 30 अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में सैन्य अड्डों और खुफिया प्रतिष्ठानों को टारगेट किया गया। तेहरान में अफरा-तफरी का माहौल है और ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई के आवास को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के समय वह तेहरान में मौजूद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Israel Iran War: खामनेई के घर समेत इन इलाकों पर हमले
- खामनेई के आवास के अलावा ईरान के राष्ट्रपति के आवास और एक इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल ईरान की ओर से नहीं हुई है।
- राजधानी तेहरान के डाउनटाउन इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुम्हूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं, जिससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में दहशत फैल गई।
- मौके पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों ने विस्फोटों और धुएं की पुष्टि की है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान में धूएं और धमाकों की आवाज से दहशत है।
Israel का दावा, अपनी सुरक्षा के लिए किया हमला
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Israel Katz) ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई 'प्री-एम्प्टिव अटैक' है। उद्देश्य संभावित खतरों को पहले ही निष्क्रिय करना है। उनके मुताबिक यह हमला इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया। हमले के बाद तेहरान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और कई इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इजरायल ने भी संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए देशभर में आपातकाल लागू कर दिया है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद कर दिए गए हैं और एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
ईरान ने 5 देशों पर किया एक साथ अटैक
अब पूरी दुनिया की नजर ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी है। ईरान ने पर एक साथ इजरायल के 70 ठिकानों पर अटैक किया है। इस हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस भयानक क्षेत्रीय संघर्ष का असर वैश्विक राजनीति और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ना तया है।












Click it and Unblock the Notifications