Israel Iran War: जिस बंकर में छुपे खामेनेई उसमें क्या-क्या सुविधाएं हैं? इजरायल क्यों नहीं करेगा वहां हमला?
Israel Iran War: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को परिवार सहित तेहरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ठिकाने पर ले जाया गया है। यह बंकर, जिसके लाविजान में स्थित होने की जानकारी है, इतना सुरक्षित बताया जा रहा है कि इजरायली सेना के लिए भी इस पर हमला करना आसान नहीं होगा।
खामेनेई का 'लाविजान' बंकर
सूत्रों के मुताबिक, खामेनेई अब लाविजान स्थित इसी बंकर से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। ईरान में सर्वोच्च नेता के पास ही शासन की बागडोर होती है, बाकी पद नाम मात्र के लिए होते हैं। लाविजान बंकर सर्वोच्च नेता के आधिकारिक आवास से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है। यह पहले भी अली खामेनेई का सुरक्षित ठिकाना रहा है और तेहरान में सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस बंकर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ईरानी सेना पर है, जिसके चलते यहां मिसाइल हमला कर पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं।

'लाविजान बंकर' की अहमियत
ग्लोबल सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन (GSO) के अनुसार, लाविजान ईरान की थल सेना का मुख्यालय भी है और यहीं से युद्ध संबंधी गतिविधियों की निगरानी की जाती है। इसके अतिरिक्त, मिसाइल उत्पादन का काम भी मुख्य रूप से लाविजान में ही होता है। यह क्षेत्र अत्यधिक सुरक्षित है और माना जाता है कि यदि यहां पर ईरानी सेना कमजोर पड़ी तो ईरान पर वह कंट्रोल खो सकती है।
यूरेनियम साइट की सुरक्षा
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के अनुसार, लाविजान में ईरान का एक यूरेनियम साइट भी है, जो भूमिगत बंकर में संचालित हो रहा है। एजेंसी के अनुसार, यह यूरेनियम का सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। कहा जा रहा है कि खामेनेई को जिस बंकर में ले जाया गया है, वह इसी साइट के पास है। ऐसे में, यदि लाविजान पर हमला होता है, तो न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा बढ़ सकता है, जिससे तेहरान के पास रहने वाले लाखों लोगों की जान जा सकती है। लिहाजा, अगर इजरायल यहां हमला करता है तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसे अलग-थलग होना पड़ सकता है।
ईरान में सर्वोच्च नेता का पद
ईरान में राष्ट्रपति और कैबिनेट होने के बावजूद, सर्वोच्च नेता का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है। सभी बड़े फैसले सर्वोच्च नेता द्वारा ही लिए जाते हैं। 86 वर्षीय अली खामेनेई 1989 से इस पद पर हैं। सर्वोच्च नेता बनने से पहले, खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। उन्हें ईरान के पहले सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह रुहोल्लाह खामेनेई का सबसे करीबी और विश्वासपात्र माना जाता था। मौजूदा तनाव के बाद खामेनेई की जान पर भी संकट बन आया है। उनके करीबी सलाहकार भी मार दिए गए हैं.
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications