'मेरी गर्लफ्रेंड को प्लीज जिंदा रखो', हमास ने किया किडनैप तो गिड़गिड़ाया ब्वॉयफ्रेंड, किस हालात में है लड़की?
Israel Hamas War latest Update: इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है। इस बीच हमास ने कई लोगों को बंधक बनाया है। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के दौरान हमास आतंकियों द्वारा अगवा की गई इजराइली महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी रिहाई की गुहार लगाई है।
म्यूजिक फेस्टिवल से इनबार हैमन नाम की एक स्टूडेंट को हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को किडनैप कर लिया था। इनबार सुरनोवा म्यूजिक फेस्टविल में वॉलेंटियर के तौर पर सर्विस दे रही थीं। इनबार ने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की थी लेकिन वो हमास के दरिंदों के हाथ आ गईं। अब इनबार हैमन के ब्वॉयफ्रेंड नोम अलोन ने उसकी सुरक्षित वापसी की गुजारिश की है।

घसीटते हुए गाजा ले गए इजराइली महिला को आतंकी
जब आतंकवादियों ने म्यूजिक फेस्टिवल साइट पर हमला किया, तो पार्टी में अराजकता फैल गई, जिसमें कम से कम 260 लोग मारे गए और कई लोगों का अपहरण कर लिया गया। गाजा के करीब किबुत्ज रीम के पास इस पार्टी में हजारों लोग शामिल थे। फिलिस्तीनी बंदूकधारियों ने साइट पर हमला किया और भागने की कोशिश कर रहे लोगों को गोली मार दी।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इनबार हैमन भागने की कोशिश कर रही हैं लेकिन हमास के दो लड़ाके मोटरसाइकिल से आकर उसे पकड़ लेते हैं और घसीटते हुए गाजा ले जाते हैं। हालांकि उसके दो दोस्त भागने में सफल रहे।
'प्लीज मेरी गर्लफ्रेंड को जिंदा रहने दें...'
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इनबार हैमन के ब्वॉयफ्रेंड नोम अलोन ने उसकी सुरक्षित वापसी की गुहार सरकार से लगाई है।
नोम अलोन ने द मैसेंजर से कहा, ''दुर्भाग्य से मोटरसाइकिल पर दो आतंकवादी ठीक उसी समय आए और उन्होंने इनबार को पकड़ लिया और उसे गाजा ले गए। मैं बस इतना ही कह रहा हूं कि वे जितना संभव हो सके उसके साथ दया दिखाएं और मेरी गर्लफ्रेंड को जिंदा रहने दीजिए। बस वे इंसान बनें और बंधकों को भोजन, पानी और मेडिकल दें।''
'मुझे उम्मीद है कि वो वापस आएगी...
नोम अलोन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इजराइली सरकार और ब्रिटेन सरकार बंधकों को वापस लाने के लिए सब कुछ करेगी। उन्होंने कहा, "यह इजराइली सेना और इजराइली सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होनी चाहिए, बंधकों को उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखना चाहिए। बंधकों को किसी भी सैन्य अभियान से पहले, किसी भी जमीनी आक्रमण से पहले लेकर आना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इनबार वापस जरूर आएगी।
उन्होंने कहा, "मुझे सच में विश्वास है कि वह हमारे पास वापस आएगी। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा कि वह वापस आए।" हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि लड़की की हालात कैसी है।












Click it and Unblock the Notifications