Palestine on Hamas: फिलीस्तनी ने हमास को बताया कुत्ते का पिल्ला, कहा- गाजा हमारे हवाले कर दो
Palestine on Hamas: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Palestine President Mahmoud Abbas)ने हमास के खिलाफ़ एक बयान दिया है जो खूब वायरल हो रहा है, इस बयान उन्होंने हमास को "कुत्तों का बच्चा" बताया है। रामल्लाह में एक भाषण के दौरान अब्बास ने हमास से बंधकों (Israeli Hostage)को रिहा करने को कहा है ताकि इज़राइल को गाजा में जंग जारी रखने के लिए इसका इस्तेमाल करने से रोका जा सके। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि चल रही हिंसा को रोकना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि रोज़ाना कई लोगों की जान जा रही है।
'गाजा को फिलिस्तीन में जोड़ दें'
अब्बास ने फिलिस्तीनी एथोरिटी की सेंट्रल काउंसिल को संबोधित किया, जहां उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के ऐलान का भी मन बना लिया है। उन्होंने हमास से हथियार छोड़ने और एक राजनीतिक पार्टी में बदलने का आह्वान किया, उन्होंने सुझाव दिया कि वे गाजा का नियंत्रण फिलिस्तीनी काउंसिल को सौंप दें। यह अपील तब से चल रहे तनाव के बीच आई है जब 2007 में अब्बास की फतह पार्टी को हराने के बाद हमास ने गाजा पर कंट्रोल कर लिया था।

क्या बोला इज़रायल?
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने यह कहते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा- जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक गाजा में राशन की कोई खेप नहीं पहुंचेगी। कैट्ज ने इस बात पर भी जोर डाला कि इजराइल की नीति स्पष्ट है: भोजन और दवा सहित सभी मानवीय सहायता को रोक दिया गया है। यह नाकाबंदी 2 मार्च 2025 को शुरू हुई थी, जिसका मकसद हमास पर 58 बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव डालना था। इजराइल ने हमास पर नागरिकों के लिए जाने वाली सहायता को रोकने का आरोप लगाया है।
गाजा 51 हजार लोग मारे जा चुके
मेडिसिन्स सेन्स फ्रंटियर्स (MSF) जैसे संगठनों ने गाजा की स्थिति को भयावह बताया है। मेडिकल एड फॉर फिलिस्तीन के महमूद शलाबी ने कहा कि बुनियादी ज़रूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं और हमले फिर से शुरू हो गए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जंग शुरू होने के बाद से 51,000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मौतों की रिपोर्ट दी है, जिनमें से आधे से ज़्यादा महिलाएँ और बच्चे हैं। 18 मार्च को युद्ध विराम समाप्त होने के बाद से 1,600 अतिरिक्त मौतें हुई हैं।
राफा को गाजा से किया अलग
12 अप्रैल को रक्षा मंत्री कैट्ज़ ने पुष्टि की कि इज़रायली सेना ने राफ़ा को गाजा के बाकी हिस्सों से अलग कर दिया है। इज़रायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने मोराग कॉरिडोर पर कब्ज़ा कर लिया है, जिससे राफ़ा का गाजा से कनेक्शन टूट गया है। कैट्ज़ ने चेतावनी दी कि यह गाजा के लिए हमास को खदेड़ने और बंधकों को रिहा करके संघर्ष को समाप्त करने का आखिरी मौका हो सकता है; अन्यथा, गाजा में कहीं और भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications