Israel-Gaza Conflict: गाज़ा पर फाइनल स्ट्राइक की तैयारी, इज़राइल ने कब्जे के प्लान को दी हरी झंडी!

Israel-Gaza Conflict: इजराइल(Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के बीच जारी तकरार में एक अहम मोर आ गया है। इजराइल ने सोमवार(5 मई) को एक बड़ा फैसला लेते हुए पूरी गाजा पट्टी (Gaza) पर कब्जा करने और अनिश्चितकाल तक वहां रहने की योजना को मंजूरी दे दी है।

Israel-Gaza Conflict

लाखों फिलिस्तीनी हो सकते हैं बेखर

AP न्यूज के मुताबिक, दो इज़राइली अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है। यदि यह योजना पूरी तरह से लागू होती है, तो लाखों फिलिस्तीनी के बेघर होने की कगार पर होंगे।

ये भी पढ़ें Houthis Attack On Israel: कौन है हूती विद्रोही समूह? इजरायल पर किया हमला, अमेरिका का खात्मा हो का दिया नारा

वोटिंग के जरिए कैबिनेट ने किया पास

AP न्यूज के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इज़राइली कैबिनेट मंत्रियों ने इस योजना को एक वोटिंग के जरिए पारित किया है। वहीं इस फैसले के बाद इज़राइली सैन्य प्रमुख ने हज़ारों रिज़र्व सैनिकों को बुलाने की घोषणा की।

जानिए इस योजना का उद्देश्य

अधिकारियों ने AP न्यूज को बताया कि, इस नई योजना का उद्देश्य हमास (Hamas) को परास्त करना और गाज़ा में बंधक बनाए गए इज़राइली नागरिकों को मुक्त कराना है। इस कार्रवाई में वहां पर रह रहे लाखों फिलिस्तीनियों को दक्षिणी गाज़ा की ओर धकेला जाएगा।

ये भी पढ़ें Israel-Hamas War: शांति मिशन पर ब्रेक! इज़राइल ने फ्रांसीसी सांसदों को दिखाया बाहर का रास्ता,जानिए पूरा मामला?

50% हिस्से पर पहले से ही नियंत्रण

मार्च के मध्य में इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद से इज़राइल ने गाज़ा में भीषण हवाई हमले किए हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। अब तक इज़राइल गाज़ा के लगभग 50% हिस्से पर नियंत्रण कर चुका है। अब अपने इस नई योजना के जरिए बचे हुए हिस्सों पर कब्जा करेगा।

इज़राइल ने गाज़ा में दाना-पानी रोक दिया था

संघर्ष विराम से पहले इजराइल ने गाज़ा में हर तरह की मानवीय सहायता जैसे खाद्य पदार्थ, ईंधन और पानी-को रोक दिया था, जिससे करीब 19 महीनों के युद्ध में सबसे बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है। भोजन की भारी कमी के चलते लूटपाट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें Israel Fire: इज़राइल में लगी भीषण आग में किसका हाथ? गिरफ्तार शख्स से खुलेगा बड़ा राज!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+