Houthis Attack On Israel: कौन है हूती विद्रोही समूह? इजरायल पर किया हमला, अमेरिका का खात्मा हो का दिया नारा

Houthis Attack On Israel: यमनी हूती समूह ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के नेवातिम एयरबेस पर हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। मंगलवार को समूह के सैन्य प्रवक्ता यह्या सरी ने इसकी जानकारी दी। यह हमला फिलिस्तीनी के समर्थन में यमनी हूती समूह के द्वारा किया गया है।

Houthis Attack On Israel

फिलिस्तीन के समर्थन में हमला

यमनी हूती समूह के प्रवक्ता सरी ने कहा कि,' यह हमला पीड़ित फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में और गाजा पट्टी में हमारे भाइयों के खिलाफ इस्राइली दुश्मन के नरसंहार के जवाब में किया गया।'

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गाजा में इस्राइली हमले बंद नहीं हुए, तो यमनी सशस्त्र बल आने वाले दिनों में इस्राइल के भीतर और हमला करेगा। सरी ने कहा, 'यमन की जनता और सेना, गाजा में हो रहे इन नरसंहारों को चुपचाप नहीं देखेगी।'

हमले जारी रहेंगे- यह्या सरी

उन्होंने आगे कहा,'यमनी सशस्त्र बल अपने सभी संसाधनों और क्षमताओं को पीड़ितों के बचाव और समर्थन में झोंक देगा, जब तक कि हमारे भाइयों के खिलाफ हो रहे अपराध बंद नहीं हो जाते।

'सरी ने यह भी कहा कि, 'हम अमेरिकी दुश्मन का सामना जारी रखेंगे और इस्राइली शिपिंग को तब तक रोकेंगे जब तक कि आक्रमण समाप्त नहीं हो जाता, नाकाबंदी हटा नहीं ली जाती और गाजा पट्टी में मानवीय सहायता की अनुमति नहीं मिल जाती।'

अमेरिका और यमन के बीच तनाव बढ़ा

इससे पहले, अमेरिका के युद्धक विमानों ने गाजा के समर्थन में यमन की भूमिका के चलते राजधानी सना और कई अन्य प्रांतों पर हमले किए थे। मंगलवार को, हूतियों ने घोषणा की कि वे 48 घंटों के भीतर अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस हैरी ट्रूमैन के खिलाफ सैन्य अभियान चलाएंगे।

अमेरिका का जवाबी हमला

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि, उन्होंने अपनी सेना को हूतियों के खिलाफ एक निर्णायक और शक्तिशाली सैन्य अभियान शुरू करने का आदेश दिया है।

सोमवार शाम तक, यमन में 50 से अधिक अमेरिकी हवाई हमले दर्ज किए गए, जिनमें 53 लोग मारे गए और 98 अन्य घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, यह हूतियों का दावा है।

गाजा के साथ खड़ा है हूती समूह

7 अक्टूबर 2023 से इस्राइल द्वारा गाजा पट्टी में किए जा रहे नरसंहार के विरोध में, हूती समूह लगातार इस्राइली ठिकानों, कार्गो जहाजों या तेल अवीव से जुड़े जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। हूतियों ने अपने संकल्प को दोहराया कि वे तब तक हमले जारी रखेंगे जब तक गाजा पट्टी पर यह आक्रमण समाप्त नहीं हो जाता।

ये भी पढ़ें Israel Gaza War: गाजा की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता, रणधीर जायसवाल ने कहा सभी बंधकों को रिहा किया जाए

हूती विद्रोहियों का क्या है इतिहास?

यमन के अल्पसंख्यक शिया जैदी समुदाय का एक हथियारबंद समूह ही हूती विद्रोही कहलाता है। इस समूह का गठन 1990 में तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए किया गया था।

इस समूह का नमा उनके संस्थापक हुसैन अली हूकी के नाम पर पड़ा। यह समूह खुद को अंसार अल्लाह यानी की ईश्वर का साथी भी कहता है।

अमेरिका और इजरायल का विरोधी है

ये समूह हमेशा से अमेरिका और इजरायल का विरोधी रहा है। हूती विद्रोहियों ने नारा दिया था कि अमेरिका का खात्मा हो, यहूदियों का विनाश हो और इस्लाम का विजय हो। इन नारों से यह स्पष्ट होता है कि हूती विद्रोही अमेरिका और इजरायल का घोर विरोधी है और उसके खिलाफ हमेशा आवाज उठाता रहता है।

ये भी पढ़ें Israel Hamas War: इस वजह से गाजा पर इजरायल ने किया हमला, बेंजामिन नेतन्याहू ने सब कुछ बता दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+