Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्रिसमस मना रहे ईसाइयों का नरसंहार, इस्लामिक आतंकियों ने नाइजीरियाई चर्च में मचाया रक्तपात, 200 लोगों की हत्या

Attack on Christian villages in Nigeria: नाइजीरिया में क्रिसमस के मौके पर मुस्लिम आतंकवादियों ने भीषण रक्तपात किया है और एक गांव पर हमला कर कम से कम 200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जिसके बाद इस अफ्रीकी देश में सनसनी फैल गई है।

मध्य नाइजीरियाई राज्य पठार के ईसाई गांवों में क्रिसमस के मौके पर भीषण हमले किए जा रहे हैं और एक ही गांव के 200 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय अखबारों ने कहा है, कि हमले में 200 ईसाई नाइजीरियाई मारे गए हैं।

Attack on Christian villages in Nigeria

सीएनए अखबार ने हमलों के बाद की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें देखा जा रहा है, कि गांव में हमलों में मारे गये लोगों को सामूहिक तौर पर दफनाया जा रहा है, जो भीषण रक्तपात के पैमाने को दर्शाता है। रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि इस हमले की शुरूआत उस वक्त हुई, जब ईसाई समुदाय के लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे।

पठार प्रांत के गवर्नर कालेब मुत्फवांग ने मंगलवार के एक बयान में कहा, कि "यह वास्तव में हमारे लिए एक रक्तरंजित क्रिसमस रहा है।" उन्होंने कहा, कि हमले "अच्छी तरह से कॉर्डिनेटेड" थे और "भारी हथियारों" का उपयोग करके किए गए थे।

इस बीच, उत्तरी नाइजीरिया में सोकोतो सूबा के बिशप मैथ्यू कुका ने नवनिर्वाचित नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू से नाइजीरियाई लोगों की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया और उनसे कहा, "ईश्वर या नाइजीरिया के लोगों के सामने आपके पास कोई बहाना नहीं है" और "न तो" यदि आप असफल हुए, तो ना ही ईश्वर और न ही इतिहास आपको माफ करेगा।"

बिशप का संबोधन, जिसे नाइजीरिया कैथोलिक नेटवर्क द्वारा प्रकाशित किया गया था, उसमें उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया, कि "नाइजीरियाई लोगों ने लगभग उम्मीद खो दी है" कि "एक सरकार वास्तव में और उनकी देखभाल कर सकती है।" उन्होंने कहा, कि हमने ये उम्मीद खो दी है, कि "हमारे राजनेता हमारे हितों को पहले रखेंगे और एक रास्ता खोजेंगे, कि भ्रष्टाचार और आतंक के कैंसर से निपटें।"

Attack on Christian villages in Nigeria

कई स्थानीय समाचार स्रोतों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, पठार में 26 ईसाई समुदायों में आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला में 198 ईसाई मारे गए हैं। हमले 23 दिसंबर की रात को शुरू हुए और क्रिसमस के दिन तक जारी रहे।

पोप राहत समूह एड टू द चर्च इन नीड की प्रतिनिधि मारिया लोज़ानो ने सीएनए को बताया, कि क्रिसमस हमलों ने इस वीकेंड को "क्षेत्र के इतिहास में सबसे हिंसक समय में से एक" बना दिया। उन्होंने कहा, कि उनका मानना है कि फुलानी नामक कट्टरपंथी इस्लामी जनजाति इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।

Attack on Christian villages in Nigeria

यह हमला महत्वपूर्ण ईसाई पर्व के दिनों में आतंकवादियों द्वारा ईसाई नाइजीरियाई लोगों को निशाना बनाने का एक और उदाहरण है। इससे पहले 2022 के पेंटेकोस्ट नरसंहार को अंजाम दिया गया था, जिसमें 50 ईसाई ग्रामीणों की सामूहिक हत्या तक दी गई थी।

आपको बता दें, कि नाइजीरियाई ग्रामीण क्षेत्रों में इस्लामिक आतंकवादी अकसर हमले करते रहते हैं और गांवों में नरसंहार मचाते रहते हैं, लेकिन नाइजीरियाई सरकार आतंकवाद से निपटने में बुरी तरह से नाकाम रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+