ISIS का दावा- सीरिया में बगदादी का बेटा बद्री मारा गया

दमिश्क। इस्लामिक स्टेट (आईएस) की प्रोपेगेंडा न्यूज एजेंसी अमाक ने दावा किया है कि मध्य सीरिया के हॉम्स प्रांत में आईएस का सरगना अबु बकर-अल-बगदादी का बेटा एक हमले में मारा गया है। हॉम्स के थर्मल पॉवर स्टेशन पर नुस्सायरिया (असद समर्थक) और रूस के खिलाफ लड़ते वक्त बगदादी का बेटा हुधायफहा-अल-बद्री मारा गया है। इस्लामिक स्टेट ने बगदादी के बेटे बद्री की एक फोटो भी जारी की है, जिसमें वह राइफल लेकर खड़ा है।

ISIS का दावा- सीरिया में बगदादी का बेटा बद्री मारा गया

आईएस के खिलाफ रूस, असद आर्मी और अमेरिका सेना के हमलों के बाद सीरिया में इन जिहादियों के कुछ ही जगहों पर ठिकाने बचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिया में अब तीन प्रतिशत से भी कम जमीन पर आईएस जिहादियों का कब्जा है।

यह भी पढ़ें: बगदादी का पता बताने वाले को अब मिलेंगे 25 मिलियन डॉलर कैश

पिछले दिसंबर में इराकी सरकार ने आईएस पर जीत की घोषणा की थी, लेकिन इराकी सेना रेगिस्तान और सीमा पर इन जिहादियों के खिलाफ अपने ऑपरेशन को जारी रखा है। एक इराकी खुफिया अधिकारी ने मई में कहा था कि इस ग्रुप के नेता बगदादी, जो कई मौकों पर मृत घोषित किया जा चुका है, वह इराकी सीमा से सीरियाई इलाके में जिंदा है। बगदादी को उसके अनुयायियों के साथ एक छोटे ग्रुप के साथ घूमने के लिए कहा जाता रहा है।

इराक का रहना वाला बगदादी इस धरती का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी है, जिसकी मौत पर अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा है। बगदादी के अपनी पहली पत्नी से चार बच्चे हैं और दूसरी पत्नी से एक बेटा है।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर के हथियारों के कारोबार में है इन देशों का दबदबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+