बगदादी का पता बताने वाले को अब मिलेंगे 25 मिलियन डॉलर कैश

आईएसआईएस सरगना अबु बकर अल-बगदादी पर अमेरिका ने इनामी राशि को बढ़ाकर किया दोगुने से भी ज्‍यादा।

वाशिंगटन। अमेरिका ने आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल-बगदादी पर इनाम की राशि को बढ़ा कर 25 मिलियन डॉलर कर दिया है। यह इनामी राशि दोगुने से भी ज्‍यादा है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया गया।

abu-bakr-al-baghdadi.jpg

अमेरिकी विदेश विभाग ने 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम' के तहत यह ऐलान किया है। अमेरिका की ओर से यह कदम उस समय उठाया गया है जब सीरिया और इराक के शहरों राका और मोसुल में अमेरिका समर्थित सेनाओं ने अभियान छेड़ रखा है।

25 मिलियन डॉलर कैश में दिए जाएंगे और यह किसी भी ऐसे व्‍यक्ति को दिया जाएगा जो बगदादी की लोकेशन, उसकी गिरफ्तारी या फिर उसकी सजा में मदद करेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि बगदादी के शासन में आईएसआईएस मिडिल ईस्‍ट में कई लोगों की हत्‍या के लिए जिम्‍मेदार है। आईएसआईएस ने जापान, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के कई लोगों की हत्‍याएं की हैं।

इस ग्रुप ने इराक और सीरिया में केमिकल वेपेंस की मदद से कई हमले किए और अंतराष्‍ट्रीय कानूनों को तोड़ा है। साथ ही साथ सीधे तौर पर आतंकी हमलों को इराक और सीरिया के बॉर्ड्स पर अंजाम दिया है। बगदादी ने जून 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था।

इसके बावजूद उसने हमेशा खुद को एक लो प्रोफाइल आतंकी रखा। पिछले माह उसने एक वीडियो मैसेज जारी किया था जिसमें उसने अपने समर्थकों से मोसुल की रक्षा करने के लिए कहा।

अभी तक यह साबित नहीं हो पाया है कि बगदादी इराक के शहर मोसुल में ही है या फिर कहीं और। यह वही जगह है जहां पर उसने खुद को खलीफा घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+