लड़ाके छोड़कर जा रहे इसलिए बच्‍चों की भर्ती करने लगा ISIS

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस बड़ी संख्‍या में चाइल्‍ड सोल्‍जर्स को शामिल कर रहा है। अमेरिका के मुताबिक लड़ाकों के भाग जाने के कारण अब आईएसआईएस बच्‍चों को तेजी से भर्ती कर रहा है।

isis-using-kids-suicide-bombers


अमेरिकी डिपार्टमेंट के स्‍पोक्‍सपर्सन जॉन किर्बी ने कहा कि इससे पता लगता है कि आईएसआईएस लीडर्स को अब लड़ाकों की भर्ती के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वह इन रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करेंगे कि नॉर्दन इराक में कुर्द पशमरगा फोर्सेज ने आईएसआईएस को छोड़ने वाले एक अमेरिकी नागरिक को अपने कब्जे में लिया था।

किर्बी ने कहा, इस तरह की खबरों की पुष्टि के लिए ज्‍यादा से अधिक सूचनाएं हासिल करने के इरादे से अमेरिका इराक और कुर्द अधिकारियों के साथ बहुत करीब से काम कर रहा है।

व्‍हाइट हाउस से रूस की सेना हटने का ऐलान

किर्बी के मुताबिक हालांकि, आईएसआईएस में शामिल हुए ज्‍यादातर लड़ाके अब इसे छोड़ रहे हैं। इसलिए पहले बच्‍चों का प्रयोग इंटेलीजेंस कलेक्‍ट करने और फिर उन्हें आत्मघाती हमलों के लिए प्रयोग किया जाने लगा है।

स्‍काई न्‍यूज के पास आईएसआईएस के लड़ाकों की जानकारी

उन्होंने कहा, अमेरिका को ऐसी काफी रिपोर्ट मिल रही हैं जिनमें बताया गया है कि आईएसआईएस लड़ाकों के साथ ही बच्चों को भी हमलों में प्रयोग कर रहा है।

किर्बी ने कहा कि बहरहाल, अमेरिका का अब भी मानना है कि आईएसआईएस का खतरा बहुत गंभीर है और वे बहुत घातक हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+