'जिहादी जॉन' का वीडियो: जल्द लौटूंगा ब्रिटेन और शुरु करुंगा बेगुनाहों के सिर कलम करने का धंधा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)।। लोगों का सिर कलम कर आतंकवाद में खौफ की नई इबारत लिखने वाला खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का खतरनाक आतंकी 'जिहादी जॉन' का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पहली बार उसका पूरा चेहरा दिख रहा है। वीडियो 1 मिनट 17 सेकेंड का है जिसमें जिहादी जॉन खुद दावा कर रहा है कि वो जल्द ही ब्रिटेन लौटेगा और लोगों के सिर काटने का अपना धंधा जारी रखेगा।

इस वीडियो में आतंकी ने ना सिर्फ अपना नाम अपने मुंह से बोला है बल्कि अपने इरादे में स्पष्ट किए हैं। उसने कहा है 'मैं मोहम्मद एमवाजी हूं, जल्द ब्रिटेन लौटूंगा...और लोगों के सिर काटूंगा'। आपको बताते चलें कि जेहादी जॉन उर्फ मोहम्मद एमवाजी ब्रिटेन में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की पढ़ाई करने वाला 26 साल का युवक है। पिछले साल अगस्त में अमरीकी नागरिक जेम्स फोले की हत्या करके सुर्खियों में छाये जेहादी जॉन के बार में पहले से भी कहा जाता रहा है कि वह ब्रिटिश अंग्रेजी बोलता है।












Click it and Unblock the Notifications