अलग कायदे-कानून के बाद अब ISIS की अलग करेंसी 'इस्लामिक पाउंड'

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दुनिया की सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपनी एक अलग ही दुनिया बना ली है। जी हां उसके अपने कायदे कानून और अपने संविधान तो पहले से अलग था लेकिन अब उसने स्थानीय (ईराक) मुद्रा को अवैध घोषित कर अपनी मुद्रा भी बना ली है। आईएसआईएस अपने लड़ाकों और कर्मचारियों को अपनी मुद्रा में भुगतान कर रहा है। पढ़ें: बेनकाब हुआ नकाब पहनकर सिर कलम करने वाला ISIS का कसाई

संगठन ने अमरीकी डॉलर के तर्ज पर अपनी मुद्रा छापी है जिसे इस्लामिक पाउंड का नाम दिया है। इस करेंसी पर अमरीका के ट्विन टावर को ध्वस्त होते दिखाया गया है। इतना ही नहीं आईएसआईएस ने हाल ही में अपने सिक्के भी जारी किए थे।

ईरान की न्यूज एजेंसी मुस्तज़फीन के माध्यम से बीबीसी ने यह जानकारी दी है। मुस्तज़फीन के मुताबिक आईएसआईएस ने सोने, चांदी और तांबे के दीनार, दिरहम और फिल्म नाम के तीन सिक्के जारी किए है। एक सोने के सिक्के की क़ीमत क़रीब 140 डॉलर है। सिक्कों पर शांति और प्रकृति के प्रतीकों के चित्रों का इस्तेमाल किया गया है। सोने के सिक्के में गेहूं की बाली, चांदी के सिक्के पर मस्जिद और ताम्बे के सिक्के पर खजूर के पेड़ों के चित्र गढ़े हैं। पढ़ें: तस्वीरें में देखें वो धमकी भरे पत्र जो ISIS ने श्रीश्री रवि शंकर को भेजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+