तो अब दुनिया में कौन सी नई तबाही लाएगा बगदादी

वाशिंगटन। मंगलवार को खबर आई कि आईएसआईएस चीफ अबु बकर अल बगदादी की पत्‍नी और उसके चार वर्ष के बेटे को सीरिया और लेबनान के बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

abu bakr al baghdadi

सीएनएन की एक रिपोर्ट की मानें तो इस बात से बगदादी बेहद खफा है और हो सकता है कि वह एक ऐसी साजिश को अंजाम दे डाले, जिसकी कल्‍पना दुनिया ने कभी नहीं की थी।

सीएनएन के मुताबिक जिस महिला को लेबनान की सेना ने गिरफ्तार किया है वह बगदादी की दूसरी पत्‍नी है और उसकी गिरफ्तारी एक सुनियोजित मिशन के तहत ही हुई है।

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान साजा-अल-दुलामी के तौर पर हुई है और वह आईएसआईएस में काफी दखल रखती है। वह संगठन की सबसे अहम सदस्‍य है।

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक रिप्रजेंटेटिव एडम स्किफ की मानें तो इस गिरफ्तारी के बाद अमेरिका को काफी जानकारियां हासिल हो सकती हैं।

वहीं इस बात की भी पूरी आशंका है कि बगदादी इसके बाद से शांत नहीं बैठेगा। सोमवार को ही पेंटागन की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि आईएसआईएस अमेरिका में बड़े हमले करा सकता है।

दुलामी की गिरफ्तारी इराक, सीरिया और लेबनान के संयुक्‍त ऑपरेशन की सफलता है। सूत्रों के मुताबिक इराकियों ने अमेरिका की उसकी गिरफ्तारी में काफी मदद की है।

वाशिंगटन में सीआईए ने इस पर किसी भी तरह की टिप्‍पणी करने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं वाशिंगटन में सीआईए के सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक यह महिला बगदादी की पूर्व पत्‍नी है न कि वर्तमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+