रूसी सेना ने कहा, जिंदा हो सकता है आईएसआईएस चीफ बगदादी

रूसी सेना ने कहा हमले में मरा नहीं है आईएसआईएस चीफ बगदादी

नई दिल्ली। आईएसआई के चीफ अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने को लेकर कोई दावा करने से इंकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि बीते महीने रूसी सेना ने सीरिया में बगदादी को मार गिराया लेकिन रूसी सेना ने ही ये बात नहीं स्वीकारी है। रूसी उप विदेश मंत्री गेन्नेडी गातिलोव ने मंगलवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट के सरगना अल बगदादी की मौत की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

abu bakr al baghdadi, isis, syria, iraq, अबु बकर अल बगदादी, आईएसआईएस, सीरिया, इराक

रूसी सेना की ओर से बीते हफ्ते ये कहा गया था कि रक्का में 28 मई को किए गए हवाई हमले में हो सकता है कि कई दूसरे कमांडर के साथ-साथ उसने बगदादी भी मारा गया हो। रूसी सेना की ओर से इस बमबारी की एक तस्वीर भी जारी करने के बाद सीरिया के सरकारी टीवी चैनल पर बगदादी के मारे जाने खबर आई थी, जिसके बाद दुनियाभर में इस बाबत खबर आ गई।

मई के आखिरी सप्ताह में सीरिया के रक्का में रूसी सेनाओं ने बमबारी की बात कही थी। ये शहर आईएसआईएस का गढ़ माना जाता है। इन्हीं हमलों के बाद बगदादी के मारे जाने के दावे किए गए। ये कोई पहली बार नहीं है, जब बगदादी के मारे जाने की खबर आई लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई। पहले भी कई बार अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं के हमलों में बगदादी के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि कभी भी कोई पुख्ता खबर बगदादी को लेकर नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+