आईएसआईएस के खिलाफ कुछ कहा, तो मुस्लिम धर्मगुरुओं की होगी हत्या
लंदन। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक नया फरमान जारी किया है। आईएसआईएस ने उन तमाम धर्मगुरुओं को काफिर करार दिया है जो उसके खिलाफ कुछ भी कहते रहते हैं।

साथ ही उसने अपने समर्थकों से अपील की है कि जो भी धर्मगुरु उसके खिलाफ कुछ कहे, उसकी हत्या कर दी जाए। आईएसआईएस ने यह फरमान अपनी मैगजीन दाबिक के नए इश्यू में दिया है।
भारत, हिंदुओं और पीएम मोदी पर ISIS
आईएसआईएस ने मैगजीन में ऐसे धर्मगुरुओं के नामों वाली एक लिस्ट जारी की है साथ ही उन्हें 'काफिर का इमाम' कहा है।
दाबिक में आईएसआईएस ने कहा है कि ऐसे काफिर के इमामों को मौत के घाट उतार देना चाहिए। मैगजीन में 'पश्चिम में काफिर के इमाम,' इस टाइटल के साथ एक आर्टिकल पब्लिश किया है।
ISIS कमांडर ने कहा जल्द कश्मीर से मिलेगी गुड न्यूज
इस आर्टिकल में आईएसआईएस ने लिखा है कि जो मुसलमान पश्चिम में रह रहे हैं वह यह दावा कैसे कर सकते हैं कि उन्होंने खुद को अल्लाह के लिए ही समर्पित कर दिया है।
सिर्फ इतना ही नहीं आईएसआईएस ने उन लोगों की तस्वीर भी रिलीज की है जो पिछले दिनों बेल्जियम राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार थे। आईएसआईएस ने अपनी मैगजीन में इन लोगों की तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications