किस्मत हो तो ऐसी! 6 साल की उम्र से जी रही आलीशान जिंदगी, अब है करोड़ों के कारोबार की मालकिन
न्यूयॉर्क, 28 जनवरी। सफलता किसी को भी किसी भी उम्र में मिल सकती है। अक्सर लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद सालों-साल सक्सेस के लिए इंतजार करते हैं, तो कुछ बेहद ही कम उम्र में सफलता का स्वाद चख लेते हैं। आज हम आपको 15 साल की ऐसी बिजनेस वुमन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने बेहद की कम उम्र में सफलता की ऊंचाईयों को छुआ और आज वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। हैरानी की बात तो ये है कि 6 साल की उम्र से ही उसने अपनी मेहनत से लाखों रुपए कमा लिए थे।

15 साल की उम्र में बनीं करोड़पति
'चांदी का चम्मच लेकर पैदा होना', आपने भी ये कहावत जरूर सुनी होगी। अमेरिका की रहने वालीं 15 साल की मॉडल और अंत्रप्रेनोर इसाबेला बैरेट भी उन्हीं खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं। 6 साल की उम्र में लखपति और अब करोड़पति बन चुकीं बैरेट इन दिनों दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक में मॉडलिंग की है और अपने खुद के सफल फैशन ब्रांड लॉन्च किए हैं। इस ब्यूटी क्वीन ने अपने करियर के दौरान 55 ताज और 85 खिताब जीते।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट से शुरू हुआ सफर
इसाबेला बैरेट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया, जो उन्हें बेहद पसंद आया। इसके बाद उन्होंने जर्मन टीवी के साथ काम करना शुरू हुआ और वहीं से उनके करियर की नई शुरुआत हुई। अब इसाबेला बैरेट के खुद के कई बिजनेस है जिससे वह करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। हालांकि लग्जरी लाइफ जीने के बावजूद उनके ज्यादा बड़े सपने नहीं हैं। इसाबेला बैरेट अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद टीचर बनने का सपना देखा था।

6 साल की उम्र में ले ली थी कार
हालांकि अब इसाबेला बैरेट के स्किनकेयर, सौंदर्य और फैशन से जुड़े कई ब्रांड हैं, इसके अलावा वह मॉडलिंग के लिए भी समय निकाल लेती हैं। बैरेट 9 साल की उम्र से मॉडलिंग कर रही हैं। पिछले साल 2021 में उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक के रनवे पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा और यहीं से खुद के फैशन ब्रांड की शुरुआत की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2006 में जन्मीं इसाबेला बैरेट के पास 6 साल की उम्र में ही कार आ गई थी। उन्होंने एक ड्राइव भी रख लिया था।

सालाना 15 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई
9 साल की होते-होते वह महंगे होटल में खाना खाने जाया करती थी। हालांकि अब इसाबेला बैरेट ने भविष्य में मॉडलिंग छोड़ अपना पूरा ध्यान बिजनेस को आगे बढ़ाने पर लगाने वाली हैं। मजह 15 साल की उम्र में बैरेट की नेटवर्थ 15 करोड़ रुपए से अधिक की हो चुकी है। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी लंबी फैन फॉलोइंग हैं। एक इंटरव्यू में बैरेट ने कहा कि उन्हें इस बात से खुशी मिलती है कि कई लोग उनसे प्रेरणा लेकर जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।

मां को सुननी पड़ी थीं कड़वी बातें
बैरेट ने आगे कहा, मेरे फैंस मुझसे प्यार करते हैं, वो मेरी तारीफ करते हैं। हालांकि फेमस होना मेरे लिए इतनी खुशी नहीं देता जितना फैंस का प्यार देता है। इसाबेला की मां सुजाना ने कहा, 'निश्चित रूप से उसकी लग्जरी लाइफ है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारा परिवार कला की सराहना करता है, यह प्रसिद्धि के कारण नहीं है।' सुजाना के मुताबिक इतनी कम उम्र में अपनी बेटी को मेकअप करने देने के लिए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उसने कहा, 'लोग पूछते हैं कि मैं उसे पेजेंट आउटफिट में कैसे रख सकती हूं और उसे मेकअप और हील्स पहनने देती हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा काम किया है।
यह भी पढ़ें: 'डेट पर जाने से पहले कंडोम नहीं ये रखना जरूरी', मॉडल ने किया रोमांस करने पर खुलासा












Click it and Unblock the Notifications