ईरान के जहाजों ने अमेरिकी वॉरशिप को किया परेशान, अमेरिका ने जताई नाराजगी

वाशिंगटन। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉपर्स (आईआरजीसी) के जहाजों ने एक बार फिर अमेरिका के वॉरशिप को परेशान किया है।

iran

आईआरजीसी के जहाजों का अमेरिकी वॉरशिप को परेशान करने पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने चिंता जाहिर की है। वाशिंगटन ने सीरिया में गृह युद्ध के समय ईरान के ऐसे रवैए पर चिंता जाहिर जाहिर की है।

अमेरिकी सेना के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को अमेरिकी सेना के वारशिप ​नित्जे के 300 यॉर्ड के सीमा तक दो ईरान के जहाज आ गए। यह एक गैरजिम्मेदाराना और असुरक्षित घटना थी।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी ईरान के जहाजों ने हाई स्पीड इंटरसेप्ट जारी रखा।

आपको बताते चलें कि अमेरिका और दूसरे देशों ने ईरान की तरफ से सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर दिए जा रहे समर्थन पर भी ​चिंता जताई चुके हैं।

iran

अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को अमेरिकी वारशिप ​नित्जे ने 12 बार ईरान के जहाजों से संपर्क करने की कोशिश की। पर उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया। इसके अलावा संपर्क करने के लिए अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों ने 10 बार आसमान में रोशनी भी की।

अधिकारियों ने बताया कि ईरान के जहाजों की रवैए से एक खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसी स्थिति में भी नित्जे वॉरशिप ने अपने लिए बचाव के कदम उठाए।

अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में हम राजनायिक स्तर पर अपना विरोध जता सकते थे। पर अमेरिका के ईरान के साथ ​​राजनायिक संबंध नहीं है।

ईरान मामलों के विशेषज्ञ करीम सदजादपोर ने बताया कि भले ही अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर एकॉर्ड पर हस्ताक्षर हो गए हों। पर रिव्यूल्यूशनरी गॉर्ड के मुताबिक इस्लामिक रिव्यूल्यूशन के लिए अमेरिका सबसे बड़ा खतरा है।

iran

इससे पहले साल की शुरूआत में 10 जनवरी को अमेरिका के दस जवानों को आईआरजीसी ने पकड़ लिया था। आईआरजीसी ने एक दिन बाद इस जवानों को रिहा किया था। ईरान के इस कदम से भी उस समय दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+