बगदाद में इराकी पीएम मुस्तफा अल-कदीमी के आवास पर ड्रोन हमला, कई घायल

बगदाद, 07 नवंबर। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी के घर पर शनिवार को ड्रोन से हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसा विस्फोटक से लदे ड्रोन के जरिए इराक के प्रधानमंत्री के घर को निशाना बनाया गया है। हालांकि इस हमले में इराक के प्रधानमंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इराक की सेना की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि यह हमला ग्रीन जोन बगदाद में स्थित प्रधानमंत्री के घर को निशाना बनाकर किया गया है। इराक की सेना ने इसे प्रधानमंत्री की हत्या की विफल कोशिश करार दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह हमला किसने किया है।

Recommended Video

    Iraq PM Kadhimi’s residence attack: इराक के PM के घर पर ड्रोन से हमला, कई घायल | वनइंडिया हिंदी
    iraq

    सरकार के दो अधिकारियों ने बताया कि कदीमी के घर पर कम से कम एक विस्फोट हुआ है, लेकिन इस बात की पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ग्रीन जोन जहां पर सरकारी बिल्डिंग और विदेशी दूतावास स्थित हैं वहां के राजनयिक का कहना है कि हमने विस्फोट और गोलीबारी की आवाज सुनी थी।

    इस हमले के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लोगों शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा मैं हमेशा से इराक के लोगों के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध था और आगे भी रहूंगा। इस तरह की मिसाइलें मुझे हतोत्साहित नहीं कर सकती हैं। लोगों की सुरक्षा को बनाए रखने और उनके अधिकारों के लिए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मी अपने कर्तव्य पथ से बिल्कुल भी नहीं डिगेंगे और कानून का राज स्थापित करेंगे। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि इराक की भलाई के लिए वह शांति और धैर्य बनाए रखें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+